भतभंगा में सड़क, बिजली व पेयजल की समस्या बरकरार

Updated:
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

बदहाली. प्रभात खबर संवाद में ग्रामीणों ने सुनायी गांव की समस्याएं, कहा

विज्ञापन

तालझारी

प्रखंड अंतर्गत भतभंगा संथाली पंचायत के भतभंगा गांव में प्रभात संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान ग्रामीणों ने गांव की समस्याओं को बताया और प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की. ग्रामीणों ने बताया कि भतभंगा गांव की आबादी लगभग पांच सौ है. गांव में सड़क, बिजली और पेयजल की समस्या बनी हुई है. ग्रामीणों की प्यास बुझाने के लिए झरना कूप है, जो गांव के नीचे कुछ दूरी पर स्थित है, जहां से पानी लाना पड़ता है. भतभंगा गांव जाने के लिए कच्ची पगडंडी सड़क है, जो बारिश में पूरी तरह कीचड़मय हो जाती है, उस पर आवागमन करना कठिन व जोखिम भरा हो जाता है. गांव में बिजली के लिए 48–45 स्ट्रीट लाइट लगे हैं, जिनमें से मात्र 8 से 10 ही सही स्थिति में हैं. बाकी खराब अवस्था में पड़े हैं. सोलर पैनल की अधिकांश बैटरियां खराब हो चुकी हैं, जिसके कारण सही ढंग से बिजली सप्लाई नहीं हो पाती. रात के समय 5 से 6 घंटे तक ही बैटरियों से बिजली मिल पाती है, इसके बाद पूरा गांव अंधेरे में डूब जाता है. ग्रामीणों ने भतभंगा गांव में बिजली, पानी और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola