प्राथमिकता के आधार होगा समस्याओं का समाधान

Updated:
विज्ञापन
प्राथमिकता के आधार होगा समस्याओं का समाधान

वार्ड संख्या एक से 14 तक के पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं प्रमुखता से उठायी

विज्ञापन

राजमहल

नगर निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद नगर पंचायत बोर्ड की पहली बैठक सोमवार को अध्यक्ष केताबुद्दीन शेख की अध्यक्षता में हुई. इसमें उपाध्यक्ष मो मारूफ उर्फ गुड्डू और कार्यपालक पदाधिकारी दानिश हुसैन मौजूद थे. बैठक में वार्ड संख्या एक से 14 तक के पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं प्रमुखता से उठाईं. इनमें पेयजल और साफ-सफाई का मुद्दा सबसे अधिक प्रमुख रहा. बोर्ड में प्रस्ताव लिया गया कि गर्मी को देखते हुए नगर क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को जल्द दुरुस्त किया जायेगा. सभी वार्डों के छोटे-बड़े नालों की सफाई के लिए निविदा निकालकर एजेंसी के माध्यम से कार्य कराया जायेगा. स्वच्छ और सुंदर शहर बनाने का संकल्प भी बैठक में लिया गया. अध्यक्ष ने कहा कि तीन वर्ष बाद जनता के मुद्दों पर बैठक हो रही है, इसलिए सभी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा. राजस्व वसूली पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही गयी. होल्डिंग से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए. बैठक में उपाध्यक्ष मो मारूफ उर्फ गुड्डू ने जिला परिषद भवन और मार्केट कॉम्प्लेक्स को नगर पंचायत को हस्तांतरित करने का प्रस्ताव रखा, जिस पर उच्च अधिकारियों को पत्र भेजा जायेगा. इसके अलावा सीवरेज व्यवस्था को सुचारू करने पर भी चर्चा हुई. सिंघी दलान मार्केट कॉम्प्लेक्स के किराया बढ़ोतरी का प्रस्ताव भी रखा गया. इसके लिए जांच दल गठित कर दुकानों का भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्णय लिया गया.

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola