सभी पूजा पंडालों में बनाये जायेंगे कम से कम 22 वाॅलेंटियर : इंस्पेक्टर

Updated:
विज्ञापन
सभी पूजा पंडालों में बनाये जायेंगे कम से कम 22 वाॅलेंटियर : इंस्पेक्टर

बरहरवा क्षेत्र में कुल 12 लाइसेंसधारी पूजा समितियां हैं

विज्ञापन

बरहरवा. दुर्गापूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने को लेकर गुरुवार को बीडीओ सन्नी कुमार दास की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुयी. जिसमें मुख्य रूप से सीओ अनोज कुमार, इंस्पेक्टर संतोष कुमार राणा, थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह, नगर प्रबंध महफूज आलम एवं विधायक प्रतिनिधि बरकत खान मौजूद रहे. बीडीओ ने कहा पूजा पंडालों में अग्निशामक यंत्र, प्राथमिक उपचार, सीसीटीवी कैमरा और आवश्यक सुरक्षा मानकों की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाये. वहीं, इंस्पेक्टर संतोष कुमार राणा ने बताया गया कि बरहरवा क्षेत्र में कुल 12 लाइसेंसधारी पूजा समितियां हैं. सभी समितियां लाइसेंस के लिये आवेदन करे. सभी पूजा पंडालों द्वारा कम से कम 22 वॉलेंटियर बनाया जाये. साथ ही भीड़ प्रबंधन के लिये अलग-अलग प्रवेश व निकासी द्वार बनाये जायें. मौके पर पूर्व बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार दास, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू, शक्तिनाथ अमन, संजीव कुमार गुप्ता, अशोक गुप्ता, ललिता पासवान, अश्विनी आनंद सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola