ePaper

आरपीएफ को देखकर भाग रहा युवक पकड़ाया, मोबाइल जब्त

Updated at : 14 Sep 2025 8:42 PM (IST)
विज्ञापन
आरपीएफ को देखकर भाग रहा युवक पकड़ाया, मोबाइल जब्त

संदिग्ध व्यक्ति घूमता नजर आया

विज्ञापन

बरहरवा. मालदा रेल मंडल अंतर्गत बरहरवा रेलवे स्टेशन पर शनिवार की देर शाम आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार एवं अन्य आरपीएफ जवानों द्वारा गस्ती के दौरान चोर को चोरी के मोबाइल के साथ पकड़ा. बरहरवा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 के फुट ओवरब्रिज के नजदीक एक संदिग्ध व्यक्ति घूमता नजर आया. जब आरपीएफ उसके नजदीक गयी तो, वह भागने लगा. इसके बाद आरपीएफ ने उसे दबोच लिया. पूछताछ करने पर उसने अपना नाम बंगालीपाड़ा निवासी अजय साहा (24) पिता स्वर्गीय बबलू साहा बताया. आरपीएफ जवानों द्वारा जब युवक की तलाशी ली गई तो मोबाइल बरामद हुआ. जिसका आईएमईआई नंबर 869187036057730 /869187036057722 है. बरामद मोबाइल के बारे में पूछने पर उसने बताया कि उक्त मोबाइल को उसने 8 सितंबर 2025 की रात्रि करीब 1 बजे स्टेशन परिसर में सोये हुए यात्री के पास से चोरी की थी. आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि पकड़े गये व्यक्ति और जब्त मोबाइल को आगे की कार्रवाई हेतु रेल थाना बरहरवा को सुपुर्द किया गया है. जहां आरपीएफ के आवेदन पर जीआरपी द्वारा धारा 303(02)/317(02) बीएनएस के तहत केस संख्या 26/25 दर्ज किया गया है. मौके पर उप निरीक्षक स्वप्न मंडल, सहायक उप निरीक्षक अजय हांसदा, रविशंकर यादव, सिपाही अजय कुमार, अनिल साह, प्रधान आरक्षी नुपुर बरन मिदया, शहजाद अंसारी सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABDHESH SINGH

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola