सायरन बजते ही हरकत में आयी पुलिस, पांच मिनट में कोर्ट पहुंचकर संभाली कमान

Updated at : 26 Mar 2026 11:13 PM (IST)
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

, चार घंटे तक बाधित रही न्यायिक प्रक्रिया

विज्ञापन

साहिबगंज साहिबगंज व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस महकमा पूरी तरह अलर्ट मोड में रहा. सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक न्यायालय परिसर के गेट को बंद कर दिया गया. डीसी हेमंत सती व एसपी अमित कुमार सिंह ने न्यायालय परिसर में पहुंचकर न्यायिक पदाधिकारी से बात की. प्रधान जिला जज अखिल कुमार, राजमहल कोर्ट कैंप में गये थे, वहां से वापस लौटे. इधर, पुलिस प्रशासन द्वारा सभी मुवक्विल को बाहर निकाला गया. सर्च अभियान चलाकर खोजबीन की गयी. मौके पर एसडीपीओ किशोर तिर्की, मुख्यालय डीएसपी विजय कुशवाहा, मेजर रोहित दुबे, नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता, जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी शशि सिंह व पुलिस बल ने पहुंचकर खोजबीन की. दोपहर 2 बजे सभी स्थानों की जांच करने के बाद कुछ नहीं मिलने पर मुवक्विल को अंदर आने दिया गया और कोर्ट की कार्यवाही की गयी. रात 2:42 बजे ई-मेल से मिली धमकी : कोर्ट को उड़ाने की धमकी गुरुवार को अहले सुबह 2 बजकर 42 मिनट 13 सेंकेड पर गायत्री शहनवाज डॉट हॉट मेल नाम से न्यायालय के मेल पर आया. सुबह 11 बजे जब रजिस्ट्रार तुषार आनंद ने मेल खोला तो देखा कि धमकी भरा मेल आया है. इसकी सूचना प्रधान जज, डीसी व एसपी को दी. तब जाकर पुलिस हरकत में आयी. सायरन बजते ही पांच मिनट में कोर्ट पहुंची पुलिस : पुलिस लाइन में जैसे ही पगला घंटी कहे जाने वाला सायरन बजा, वहां मौजूद सभी पुलिस अधिकारी और जवान तुरंत हरकत में आ गये. बताया जाता है कि सायरन बजते ही जवान अपने-अपने हथियार लेकर महज 5 मिनट के अंदर पुलिस वैन में सवार हुए और तेज़ी से न्यायालय परिसर की ओर रवाना हो गए. मौके पर पहुंचते ही पुलिस जवान दौड़ते हुए कोर्ट परिसर में दाखिल हुए, जहां पहले से मौजूद पुलिस कप्तान अमित कुमार सिंह जवानों को दिशा-निर्देश देते नजर आए. कोर्ट परिसर बना हाई सिक्योरिटी ज़ोन : पूरे न्यायालय परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है. बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉयड की टीमों को तुरंत बुलाया गया, जिन्होंने कोर्ट के हर कोने की बारीकी से जांच शुरू कर दी. पुलिस जवान ई-मेल में दी गयी सूचना के आधार पर संदिग्ध वस्तुओं की तलाश में जुट गए. वहीं दूसरी ओर जज, अधिवक्ता और न्यायालय कर्मियों को पुलिस सुरक्षा घेरे में लेकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया. अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा को देखते हुए न्यायालय परिसर को 24×7 सुरक्षा कवच में रखा गया है. दुमका से आयी डॉग स्क्वॉयड टीम लगातार परिसर के हर हिस्से की जांच कर रही है. साथ ही कोर्ट परिसर में प्रवेश पूरी तरह नियंत्रित कर दिया गया है. आने-जाने वाले हर व्यक्ति की सघन जांच की जा रही है. क्या कहते हैं डीसी : साहिबगंज व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी गयी है. भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है. पुलिस अधीक्षक स्वयं सुरक्षा की कमान संभाल रखे हैं. किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. सब कुछ सुरक्षित है. दुमका से डॉग स्क्वायड की टीम भी लायी गयी है जो पूरी जांच कर रही है. न्यायालय परिसर को 24×7 सुरक्षा कवच से जोड़ दिया गया है. – हेमंत सती, डीसी, साहिबगंज क्या कहते हैं पुलिस अधीक्षक : कोर्ट परिसर में बम हमले की सूचना मिलते ही हमारी पुलिस और स्क्वॉयड टीम तुरंत मौके पर पहुंच गयी. पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया. जज और कोर्ट कर्मियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. सुरक्षा की पूरी कमान स्वयं संभाल रखी है. बाहर से आए लोगों को भी सुरक्षित निकाल लिया गया है. अमित कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक, साहिबगंज धमकी मामले में प्राथमिकी दर्ज, ई-मेल भेजने वाले की तलाश तेज साहिबगंज. साहिबगंज व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने के मामले में अब कानूनी कार्रवाई भी शुरू कर दी गयी है. इस संबंध में जिरवाबड़ी थाना में न्यायालय के नाजिर शाहनवाज हुसैन के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. थाना प्रभारी शशि सिंह ने बताया कि धमकी भरे ई-मेल को गंभीरता से लेते हुए कांड संख्या 44/26 के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अब तकनीकी टीम की मदद से ई-मेल भेजने वाले की पहचान और लोकेशन का पता लगाने में जुट गयी है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह मामला संवेदनशील है और इसे हर एंगल से जांचा जा रहा है. साइबर सेल की भी मदद ली जा रही है ताकि जल्द से जल्द आरोपी तक पहुंचा जा सके. इधर, घटना के बाद न्यायालय परिसर की सुरक्षा और सख्त कर दी गयी है. लगातार पुलिस गश्त और निगरानी जारी है. अधिकारियों का कहना है कि दोषी की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
ABDHESH SINGH

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola