रेलमार्ग के जरिये मिजोरम से जुड़ा साहिबगंज

Updated:
विज्ञापन
रेलमार्ग के जरिये मिजोरम से जुड़ा साहिबगंज

ट्रेन के साहिबगंज पहुंचने पर पूर्व विधायक ने गार्ड व ड्राइवर का किया स्वागत

विज्ञापन

साहिबगंज. मिजोरम से साहिबगंज रविवार को रेलमार्ग से सीधे जुड़ गया. ट्रेन संख्या 02057 सायरंग-आनंद विहार साप्ताहिक राजधानी एक्सप्रेस दोपहर 12:42 बजे साहिबगंज स्टेशन पहुंची. इस अवसर पर राजमहल के पूर्व विधायक अनंत ओझा की उपस्थिति में भाजपा नगर अध्यक्ष संजय पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ट्रेन का जोरदार स्वागत किया. ड्राइवर और रेलकर्मियों को फूलमाला पहनाया और मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया गया. पूर्व विधायक अनंत ओझा ने कहा कि देश के अंतिम छोर मिजोरम से साहिबगंज का जुड़ना ऐतिहासिक कदम है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, मालदा रेल मंडल और पूर्व रेलवे अधिकारियों का आभार जताया. उन्होंने कहा कि राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव यहां के व्यापार और पर्यटन को नयी दिशा देगा. स्टेशन परिसर में रैली निकालकर प्रधानमंत्री और रेल मंत्री के समर्थन में जयकारे लगाये गये. मिठाई बांटी गयी. मौके पर मौजूद आमजन और गणमान्य लोगों ने राजधानी एक्सप्रेस के साथ सेल्फी भी ली. ट्रेन 19 से नियमित रूप से चलेगी. ट्रेन संख्या 20507/20508 सायरंग-आनंद विहार राजधानी एक्सप्रेस शनिवार शाम 4:53 बजे साहिबगंज पहुंचेगी और 4:55 बजे आनंद विहार के लिए रवाना होगी. वहीं वापसी में यह सोमवार दोपहर 1:46 बजे साहिबगंज पहुंचेगी और 1:48 बजे मिजोरम के लिए रवाना होगी. 20 कोच वाली ट्रेन 2510 किमी की दूरी 42 घंटे 20 मिनट में पूरी करेगी. मौके पर नगर अध्यक्ष संजय पटेल, धर्मेंद्र कुमार, रामानंद साह, गौतम यादव, अनंत सिन्हा, मनोज पासवान, कुंदन साह, दिनेश पांडे, संतोष चौधरी, डब्लू ओझा, अर्देन्दू बोस, विक्की ठाकुर, विक्रम दास सहित अन्य थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola