अयोध्या धाम में नेत्र जांच शिविर, 1422 मरीजाें की जांच

Updated:
विज्ञापन
अयोध्या धाम में नेत्र जांच शिविर, 1422 मरीजाें की जांच

बाबू अर्जुन हर्बल मेडिकल एजुकेशन एवं रिसर्च फाउंडेशन के तत्वावधान में हुआ आयोजन

विज्ञापन

साहिबगंज. बाबू अर्जुन हर्बल मेडिकल एजुकेशन एवं रिसर्च फाउंडेशन के तत्वावधान में शुक्रवार को साहिबगंज के अयोध्या धाम में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया. भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव की देखरेख में आयोजित इस शिविर में देर शाम तक 1422 लोगों की आंखों की जांच की गई. बताया गया कि जांच के बाद कुल 871 लाेगों में चश्मा का वितरण किया जायेगा, जबकि 125 लोगों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन भी होगा. सुबह से ही अयोध्या धाम में बड़ी संख्या में लोग जांच कराने पहुंचे. नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ राजकुमार साह और डॉ एएन चक्रवर्ती के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने जांच की. मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे साहिबगंज के सिविल सर्जन डॉ रामदेव पासवान ने सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही. आयोजक बजरंगी प्रसाद यादव ने बताया कि साहिबगंज के अलावा बिहार के कहलगांव, पीरपैंती, मधुबन, बाराहाट और बाखरपूरा से भी लोग जांच के लिए पहुंचे. उन्होंने कहा कि शनिवार को राजमहल स्थित डीजे क्लब में भी नेत्र जांच शिविर होगा. जांच के बाद दवा का वितरण किया गया, वहीं 19 सितंबर को साहिबगंज और 20 सितंबर को राजमहल में जरूरतमंदों के बीच चश्मा वितरित किया जाएगा. भविष्य में जरूरतमंद मरीजों के ऑपरेशन की भी व्यवस्था की जाएगी. उन्होंने कहा कि हर साल ऐसे शिविर आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों को नि:शुल्क लाभ देने का प्रयास किया जाता है. संस्था के राजेश कुमार यादव ने बताया कि बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति से स्पष्ट है कि इस क्षेत्र में नेत्र रोग गंभीर समस्या है. कार्यक्रम में राजेश यादव, भरत यादव, कृष्णा शर्मा, ललित सिंह, अनवर अली, रामजी ठाकुर, शंभूनाथ यादव, अशोक यादव, करण यादव, दारा यादव सहित कई लोग सक्रिय रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola