ePaper

अपराधी की निशानदेही पर चोरी की चार बाइक बरामद

Updated at : 18 Sep 2025 8:44 PM (IST)
विज्ञापन
अपराधी की निशानदेही पर चोरी की चार बाइक बरामद

पकड़ाए गए व्यक्ति की आपराधिक पृष्ठभूमि रही है

विज्ञापन

बरहरवा. थाना परिसर बरहरवा में गुरुवार को बरहरवा इंस्पेक्टर संतोष कुमार राणा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया. इंस्पेक्टर ने बताया कि 17 सितंबर 2025 बुधवार को शाम 7 बजे थाना क्षेत्र के रामनगर के ग्रामवासियों द्वारा मिस्टर शेख पिता मैरुल शेख, साकीन बालूग्राम, उधवा दियारा थाना राधानगर को रामनगर हटिया से मोटरसाइकिल चोरी करने के प्रयास के क्रम में पकड़ा गया था. इसकी सूचना बरहरवा थाना को मिली थी. सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई करने हेतु थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था. टीम द्वारा जांच पड़ताल के दौरान उक्त अपराधी ने स्वीकार किया कि 16 सितंबर को ग्राम तेतुलिया स्थित बड़ा पुलिया के पास एक बाइक (जेएच 18 एच 2497) अपने सहयोगी के साथ मिलकर चोरी की थी. इस घटना के अलावा लिट्टीपाड़ा, अमड़ापाड़ा, हिरणपुर, दुर्गापुर, बरहेट एवं रांगा आदि क्षेत्रों से अपने सहयोगियों के साथ मिलकर मोटरसाइकिल चोरी करते थे तथा चोरी की गई मोटरसाइकिल को मालदा व साहिबगंज के आसपास के इलाकों में बेच देते थे. वहीं, अपराधी की निशानदेही पर कुल चार मोटरसाइकिल बरामद किया गया है. थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह ने बताया कि पकड़ाए गए व्यक्ति की आपराधिक पृष्ठभूमि रही है. बाइक चोरी की घटना में वह पहले भी जेल जा चुका है. साथ ही विभिन्न थानों में उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है. मामले को लेकर कांड संख्या 259/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दोषी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. साथ ही बाइक चोर गिरोह के अन्य अपराधियों की तलाश की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABDHESH SINGH

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola