उधवा में रामनवमी पर लगे जय श्रीराम के जयकारे, निकला अखाड़ा जुलूस
Author Abdhesh singh
Updated:
विज्ञापन

प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया.
विज्ञापन
उधवा
रामनवमी पर्व पर शुक्रवार को उधवा के विभिन्न क्षेत्रों में भव्य अखाड़ा जुलूस निकाला गया. जुलूस में छोटे-बड़े सैकड़ों श्रद्धालुओं शामिल रहे. इस दौरान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा. जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के उधवा, राधानगर, फुदकीपुर, कटहलबाड़ी, बेगमगंज, सुतियारपाड़ा, सरफराजगंज में अखाड़ा कमेटियों ने जुलूस निकाला. सभी जुलूस निर्धारित मार्गों से होते हुए मुख्य सड़क पर एकत्रित हुए, जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली. जुलूस में शामिल युवा कलाकारों ने पारंपरिक अस्त्र-शस्त्रों के साथ शानदार और हैरतअंगेज करतब प्रस्तुत किए. गाजे-बाजे और भक्तिमय गीतों की धुन पर झूमते श्रद्धालु भगवान श्रीराम के जयकारा लगाते हुए आगे बढ़ते रहे. इससे पूरा माहौल भक्तिमय होगा. श्रद्धालुओं ने बताया कि रामनवमी उनके लिए विशेष महत्व रखता है. यह न केवल भगवान श्रीराम के प्रति उनकी अटूट आस्था का प्रतीक है, बल्कि वर्षों से चली आ रही परंपरा का भी हिस्सा है. विधि व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया. बीडीओ जयंत कुमार तिवारी, राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज आदि क्षेत्र में निगरानी करते रहे. जुलूस मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बलों की तैनाती की गयी थी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










