बम काली की विसर्जन शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

Updated:
विज्ञापन
बम काली की विसर्जन शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

12 फीट ऊंची प्रतिमा का क्रेन के सहारे किया गया विसर्जन, युवाओं ने दिखाये करतब

विज्ञापन

साहिबगंज

गुल्लीभट्टा मोहल्ले में गुरुवार को मां बम काली की भव्य प्रतिमा का विसर्जन श्रद्धालुओं ने बड़े धूमधाम से किया. प्रतिमा गुल्लीभट्टा से निकल कर पांच मोड़वा, कौशल केंद्र, राजेश्वरी सिनेमा हॉल रोड, दहला, भरतिया कॉलोनी, गोपाल पुल, जेएन राय रोड, चौक बाजार, गांधी चौक, विवेकानंद चौक, न्यू रोड, एलसी रोड, सब्जीमंडी, स्टेशन रोड, ग्रीन होटल, कॉलेज रोड, पूर्वी फाटक होते हुए गंगा तट पर पहुंची. इसके साथ बायसी मंदिर, झंडा मेला काली पूजा समिति और पूर्वी फाटक पोखरिया बड़ी काली मंदिर समिति की ओर से भी विसर्जन किया गया. बम काली मंदिर में शहर की सबसे बड़ी प्रतिमा स्थापित की जाती है. विसर्जन में लगभग 10-12 हजार श्रद्धालु शामिल हुए. महिलाएं रथ खींचकर प्रतिमा को गंगा घाट तक ले गयीं. विधि-विधान के साथ क्रेन से प्रतिमा का विसर्जन किया गया. यात्रा के दौरान सड़क पर अखाड़ा खेला गया. बजरंगबली, शिव और राधा-कृष्ण आकर्षण का केंद्र बने. सुरक्षा व्यवस्था के तहत डीडीसी सतीशचंद्र, सदर एसडीओ अमर जॉन, डीएसओ झुन्नू मिश्रा, जिला भू-अर्जन अधिकारी छूतेश्वर दास, डीएसपी विजय कुशवाहा, एसडीपीओ किशोर तिर्की, नगर प्रशासक अभिषेक कुमार सिंह सहित शहर के सभी संवेदनशील चौक-चौराहों पर पुलिस जवान तैनात थे. मंदिर परिसर से गाजे-बाजे और पारंपरिक हथियारों के साथ 12 फीट ऊंची प्रतिमा को निकाला गया. रथ को खींचने में श्रद्धालुओं में उत्साह और होड़ लगी. दोपहर 11.30 बजे यात्रा शुरू हुई और देर रात गंगा तट पर प्रतिमा का विधिवत विसर्जन किया गया, जिससे पूरे नगर में भव्य और श्रद्धापूर्ण वातावरण बना.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola