आज बिशनपुर हाई स्कूल मैदान में स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगेगा संध्या चौपाल

Updated:
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

टीबी, चर्म रोग आदि को लेकर भी चर्चा की गयी

विज्ञापन

पतना. प्रखंड मुख्यालय स्थित बीडीओ कक्ष में गुरुवार की संध्या प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार देवेश द्विवेदी की अध्यक्षता में बीएलटीएफ की बैठक हुई. जिसमें पतना एमओआईसी डॉक्टर समसुल हक के अलावे अन्य विभागों के पदाधिकारी उपस्थित हुये. इस दौरान मुख्य रूप से 12 अक्टूबर से आयोजित पल्स पोलियो अभियान को लेकर चर्चा की गयी. बीडीओ ने कहा कि एक भी शिशु पोलियो की खुराक से वंचित न हो, इसका सभी कर्मी विशेष ख्याल रखें. इसके अलावे 20 सितंबर (शनिवार) को प्रखंड के बिशनपुर उच्च विद्यालय के मैदान पर आयोजित स्वास्थ्य विभाग की संध्या चौपाल कैंप को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया. एमओआइसी डॉ समसुल हक ने बताया कि विभाग की ओर से हाई स्कूल मैदान में आयोजित होने वाले संध्या चौपाल में उपस्थित डॉक्टर के द्वारा ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधित परामर्श, जांच एवं दवाइयां दी जायेंगी. इसे लेकर विभाग द्वारा व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार किया गया है. बैठक में आइआरएस छिड़काव के द्वितीय चरण, स्वस्थ नारी सशक्त परिवार, टीकाकरण, टीबी, चर्म रोग आदि को लेकर भी चर्चा की गयी. मौके पर डॉ सौरभ सुमन, डॉ कुणाल, बीटीएम मधुसूदन महतो, केटीएस असीमुल हक, हनिस अहमद सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola