मॉडल कॉलेज राजमहल में नया भारत गढ़ें कार्यक्रम का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
मॉडल कॉलेज राजमहल में नया भारत गढ़ें कार्यक्रम का आयोजन

स्वामी विवेकानंद की जीवनी और विचारों से रूबरू हुए छात्र

विज्ञापन

तीनपहाड़

मॉडल कॉलेज राजमहल में शुक्रवार को रामकृष्ण मिशन मोरहाबादी रांची व महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में सेमिनार का आयोजन किया गया. इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को रामकृष्ण मिशन द्वारा आयोजित होने वाली क्विज व निबंध प्रतियोगिता की जानकारी देना तथा उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था. मुख्य वक्ता ब्रह्मचारी राजीव चैतन्य महाराज ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्वामी विवेकानंद की जीवनी और विचारों से अवगत कराया. उन्होंने कहा कि विवेकानंद केवल भारत ही नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के प्रेरणास्रोत हैं. उनका संदेश आत्मविश्वास, परिश्रम और लक्ष्य प्राप्ति की राह दिखाता है. “उठो, जागो और लक्ष्य की प्राप्ति तक प्रयास करो” को उन्होंने जीवन जीने का मूल मंत्र बताया. विद्यार्थियों से आह्वान किया गया कि वे विवेकानंद की शिक्षाओं को आत्मसात कर जीवन को सार्थक बनायें. प्राचार्य डॉ रणजीत कुमार सिंह ने कहा कि प्रतियोगिताओं में भाग लेना केवल जीतने का अवसर नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण, व्यक्तित्व विकास और आत्मविश्वास बढ़ाने का माध्यम है. उन्होंने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया. प्रतियोगिता के लिए पंजीयन 30 नवंबर को होगा. विजेताओं को राज्यपाल द्वारा 12 जनवरी को सम्मानित किया जायेगा. इस अवसर पर डॉ रमजान अली, डॉ विवेक कुमार महतो, डॉ अमित कुमार, डॉ सतपति मूर्ति झा एवं डॉ अभिमन्यु कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola