कालाजार व मलेरिया प्रभावित 18 गांवों में आआरएस का छिड़काव शुरू

Updated:
विज्ञापन
कालाजार व मलेरिया प्रभावित 18 गांवों में आआरएस का छिड़काव शुरू

पतना के 13 कालाजार व 5 मलेरिया प्रभावित गांवों में आईआरएस का होगा छिड़काव, हुआ शुभारंभ

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पतना कालाजार उन्मूलन को लेकर पतना के कालाजार व मलेरिया प्रभावित 18 गांवों में मंगलवार से आइआरएस छिड़काव अभियान की शुरुआत हुई. प्रखंड के मंडालो गांव में पतना एमओआइसी डॉ समशुल हक ने छिड़काव टीम को हरी झंडी दिखाकर प्रथम चक्र की शुरुआत करायी. केटीएस असिमुल हक ने बताया कि पतना के मंडालों, लखीपुर, डाहूजोर, धरमपुर, बिशनपुर, झूमरबाद, महकुब, खैरबनी, दिग्घी सहित सहित कुल 13 कालाजार प्रभावित व 5 मलेरिया प्रभावित गांवों में 23 अप्रैल तक आईआरएस छिड़काव किया जायेगा. कर्मी छिड़काव के साथ-साथ लोगों को बीमारियों के लक्षण, बचाव सहित अन्य विषय पर जागरूक भी करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Bikash Jaswal

लेखक के बारे में

By Bikash Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola