झांकी निकाली, भगवान राम के जयकारे से गूंजा शहर

Updated:
विज्ञापन
झांकी निकाली, भगवान राम के जयकारे से गूंजा शहर

बजरंग दल व विहिप के कार्यकर्ताओं ने रामनवमी को लेकर नार्थ कॉलोनी तारा मंदिर प्रांगण से निकाली शोभा यात्रा,

विज्ञापन

साहिबगंज विहिव व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को शहर के नार्थ कॉलोनी तारा मंदिर प्रांगण से रामनवमी को लेकर गाजे-बाजे के साथ शोभा यात्रा निकाली. इस शोभा यात्रा को लाल बाबा ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. इसका नेतृत्व बजरंग दल के जिला संयोजक करण यादव, विश्व हिंदू परिषद, साहिबगंज नगर मंत्री अभिषेक चौरसिया ने किया. शोभा यात्रा मां तारा मंदिर से निकलकर बघवा कुंआ, जेएनराय रोड, गुड बाजार, बड़ी धर्मशाला चौक, बाटा रोड, पटेल चौक, ग्रीन होटल, कॉलेज रोड, पूर्वी फाटक होते हुए एसडीओ कार्यालय, पुरानी साहिबगंज, मां बायसी मंदिर होते हुए गंगा घाट मंदिर में संपन्न हुई. यहां बजरंग दल व विहिप के कार्यकर्ता ने मां गंगा की भव्य आरती की. शोभा यात्रा में राम के कटआउट की प्रतिमा, राम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान की झांकी में कलाकार शामिल थे. कार्यकर्ता काफी जोश के साथ जय श्रीराम के जयकारे लगा रहे थे. जुलूस में बजरंग दल के जिला संयोजक करण यादव, नगर संयोजक अभय पांडे, बजरंग दल के मिलन केंद्र प्रमुख आयुष यादव, विश्व हिंदू परिषद राजमहल सह मंत्री आशुतोष शाह, साहिबगंज जिला मंत्री गोपाल चंद्र शाह, बजरंग दल कार्यकर्ता अंशु कुमार, ओम राय, विकास मंडल, अमन कुमार, रोहन यादव, रूद्र यादव, शेरा पासवान, हलचल यादव, अंगद यादव, श्याम कुमार, विकास मंडल आदि कार्यकर्ता, महावीरी झंडा लेकर मौजूद थे. सुरक्षा में नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता व पुलिस बल तैनात थे.

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola