विश्व पटल पर ज्ञान, साहित्य व तकनीक की भाषा है हिंदी : प्राचार्य
Author Abdhesh singh
Updated:
विज्ञापन

मॉडल काॅलेज राजमहल में हिंदी के विकास और संभावनाएं विषय पर संगोष्ठी का किया गया आयोजन
विज्ञापन
तीनपहाड़
हिंदी पखवारा के उपलक्ष्य में मॉडल कॉलेज राजमहल में सोमवार को वैश्विक भाषा हिंदी का विकास और संभावनाएं विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गयी. इसमें मुख्य अतिथि बजरंगी प्रसाद यादव उपस्थित थे. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन व सिदो कान्हू मुर्मू की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया. मुख्य अतिथि बजरंगी प्रसाद यादव ने हिंदी की वैश्विक प्रासंगिकता के साथ जल, जंगल, जमीन संरक्षण और प्लास्टिक के सिंगल यूज पर प्रकाश डाला. डॉ रणजीत कुमार सिंह ने कहा कि हिंदी केवल राष्ट्रीय एकता की भाषा नहीं, बल्कि विश्व पटल पर ज्ञान साहित्य, तकनीक और व्यापार की भी सशक्त भाषा के रूप में स्थापित हो रही है. विजय कुमार भारती ने कितना प्यारा-सा अपना देश भारत हमारा है. सभी मजहब के लोगों ने मिल इसे संवारा है के माध्यम से देश समाज तथा भाषा पर अपनी व्यथा कही. अंत में पर्यावरण के संरक्षण के साथ-साथ हिंदी के वैश्विक प्रचार-प्रसार और उसके दैनिक उपयोग का संकल्प लिया. महाविद्यालय प्रांगण में अतिथियों और छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण किया. संचालन अभय कुमार ने किया. मौके पर शंभूनाथ यादव, पंकज घोष, राजेंद्र सिंह नमन, प्रभाष अनिरुद्ध, सपना चंद्रा़, डाॅ रमजान अली, डाॅ विवेक महतो, डाॅ जावेद, डाॅ अभिमन्यु कुमार, आकिब जावेद, वैभव कुमार आदि मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










