नवयुवक व्यायामशाला यदू मोड़ ने निकाला रामनवमी का अखाड़ा जुलूस

Updated:
विज्ञापन
नवयुवक व्यायामशाला यदू मोड़ ने निकाला रामनवमी का अखाड़ा जुलूस

सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद थी

विज्ञापन

साहिबगंज

नवयुवक व्यायामशाला समिति रामनवमी पूजा समिति गुल्ली भट्टा यददु मोड़ की ओर से शनिवार शाम को भव्य शोभा यात्रा ढोल-नगाड़ा, गाजे-बाजे व पारंपरिक हथियार के साथ निकाली गयी. शनिवार को देर शाम रामनवमी अखाड़ा जुलूस निकला. समिति के वरीय सदस्य सह पूर्व वार्ड पार्षद राजीव रजक उर्फ मिठून के नेतृत्व में मुहल्ला से जुलूस निकला. यह शोभा यात्रा गुल्ली भट्टा यददु मोड़ से निकलकर पटनीया टोला, गुल्ली भट्टा, गोपाल पुल, जेएन राय रोड, भुसी मोड़, चौक बाजार, गांधी चौक, बाटा रोड, न्यू सड़क, एलसी रोड, बादशाह चौक, सब्जी मंडी रोड, पटेल चौक, स्टेशन चौक से वापस होकर सब्जी मंडी बादशाह चौक, पश्चिम फाटक होते हुए गुल्ली भट्टा यददु मोड़ बजरंबगली मंदिर पहुंच कर समाप्त हुई. शोभा यात्रा में युवाओं बुर्जुगों की टोली ने पारंपरिक हथियार लाठी तलवार सहित अन्य हथियार के साथ अखाड़ा खेलकर करतब दिखाया. शोभा यात्रा में भगवा महावीरी ध्वज व प्रभु श्रीराम, बजरंगबली की प्रतिमा सहित आकर्षक झांकी आकर्षण का केंद्र रही. शोभा यात्रा में जय श्री राम का जयकारा गूंजता रहा. वहीं सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद थी. सभी लोग महावीरी झंडा लेकर जयश्री राम के नारे लगा रहे थे. सभी लोग अखाड़ा में लाठी व तलवार भांज रहे थे. एसडीओ अमर जॉन आइंद, एसडीपीओ किशोर तिर्की, नगर थाना प्रभारी अमित गुप्ता, जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी शशि सिंह सहित मजिस्ट्रेट सुरक्षा व्यवस्था में तैनात थे. मुख्य चौक-चौराहा व संवेदनशील क्षेत्रों में मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. सीसीटीवी व ड्रोन कैमरा से जुलूस पर नजर रखी गयी थी. मौके पर समिति के राजीव रजक सहित दर्जनों सदस्य व श्रद्धालु उपस्थित थे.

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola