साहिबगंज के एथलीटों ने जीते पांच पदक

Published by : SUNIL THAKUR Updated At : 23 Sep 2025 7:02 PM

विज्ञापन

बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोराबादी, रांची में आयोजित 36वीं पूर्वी क्षेत्र जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता

विज्ञापन

झारखंड एथलेटिक्स संघ की ओर से रांची में प्रतियोगिता संवाददाता, साहिबगंज झारखंड एथलेटिक्स संघ, रांची द्वारा 22 से 24 सितंबर तक बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोराबादी, रांची में आयोजित 36वीं पूर्वी क्षेत्र जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिले के एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरे दिन तक राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए 2 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य पदक सहित कुल 5 पदक जीते. इस प्रतियोगिता में पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, असम, मिजोरम, सिक्किम, मणिपुर, नागालैंड, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश समेत मेजबान झारखंड की टीम भाग ले रही है, जिसमें कुल 621 एथलीट शामिल हैं. खेल विभाग के कोच योगेश यादव और अशोक साहनी के नेतृत्व में झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए जिले के एथलीटों ने प्रतियोगिता के दूसरे दिन तक 2 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य पदक सहित कुल 5 पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया. इस उपलब्धि पर उपायुक्त हेमंत सती, उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, अपर समाहर्ता गौतम भगत, जिला खेल पदाधिकारी कुमार हर्ष, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष राजेश यादव, सचिव माधव चंद्र घोष, संतोष कुमार उर्फ टिंकू, निमाई चौधरी, खेल समन्वयक कौशल किशोर मरांडी, गौरव झा समेत जिले के खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी. स्वर्ण पदक विवेक यादव – (साहेबगंज) – बालक अंडर 18 वर्ष – जेवलिन थ्रो नीरज यादव (साहेबगंज) – बालक अंडर 20 वर्ष – जेवलिन थ्रो रजत पदक संतोष मुर्मू – बालक अंडर 14- किड्स जैवलिन -52. (आवासीय बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र, साहेबगंज ) कांस्य पदक हुस्न आरा प्रवीण (साहेबगंज) – बालिका अंडर 20 वर्ष – लंबी कूद एमानुएल किस्कू – (आवासीय बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र साहेबगंज) बालक अंडर 16 वर्ष – 80 मीटर हर्डल्स

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL THAKUR

लेखक के बारे में

By SUNIL THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola