साहिबगंज के युवा एथलीट रांची में सैफ चैंपियनशिप को रवाना

Updated:
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

क्षेत्रीय खेलों को बढ़ावा मिलेगा

विज्ञापन

साहिबगंज. दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन एवं खेल विभाग, झारखंड सरकार के संयुक्त तत्वाधान में आगामी 24 से 26 अक्टूबर 2025 तक बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, रांची में चौथी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है. इसमें भारत, बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, नेपाल एवं श्रीलंका के प्रसिद्ध 350 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, प्रशिक्षक एवं 150 तकनीकी पदाधिकारी भाग ले रहे हैं. इस प्रतियोगिता से क्षेत्रीय खेलों को बढ़ावा मिलेगा तथा युवा एथलीटों को अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान होगा. यह आयोजन न केवल खेल उत्साह को बढ़ाएगा, बल्कि राज्य एवं रांची को अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर स्थापित भी करेगा. इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए जिले में संचालित आवासीय बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षक योगेश यादव को आयोजन समिति के सैफ एवं ए.एफ.आई. सचिवालय में कमिटी सदस्य के साथ-साथ तकनीकी पदाधिकारी का भी दायित्व निभाने की बड़ी जिम्मेदारी मिली है. वहीं खेल विभाग द्वारा सकरीगली में संचालित डे बोर्डिंग एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षक अशोक साहनी एवं शिक्षा विभाग में कार्यरत मनोज कुमार को भी तकनीकी पदाधिकारी बनाया गया है. जिले के तीनों तकनीकी पदाधिकारियों को जिला का नाम गौरवान्वित करने पर डीसी हेमंत सती, डीडीसी सतीश चंद्रा, आईटीडीए निदेशक संजय कुमार, अपर समाहर्ता गौतम भगत, जिला खेल पदाधिकारी कुमार हर्ष, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष राजेश यादव, सचिव माधव चंद्र घोष, संतोष कुमार उर्फ टिंकू, निमाई चौधरी, खेल समन्वयक कौशल किशोर मरांडी, प्रकाश सिंह बादल, गौरव झा समेत जिले के खेल प्रेमियों ने बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola