महाराजपुर गंगा तट स्थित यज्ञशाला व सकरीगली में निकला रामनवमी जुलूस

Updated:
विज्ञापन
महाराजपुर गंगा तट स्थित यज्ञशाला व सकरीगली में निकला रामनवमी जुलूस

रामनवमी महोत्सव शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.

विज्ञापन

तालझारी

प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में शनिवार को रामनवमी का पर्व पूरे श्रद्धा, उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया. इस अवसर पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शोभायात्रा एवं जुलूस गाजे-बाजे के साथ निकाले गये. तालझारी, करणपुरा, मसकलैया, महाराजपुर, सकरीगली समेत कई स्थानों पर हनुमान मंदिरों और घरों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गयी. बजरंगबली का ध्वजारोहण किया गया. महाराजपुर गंगा तट स्थित यज्ञशाला से सैकड़ों श्रद्धालु रामनवमी जुलूस में शामिल हुए. जुलूस यज्ञ शाला से निकलकर महाराजपुर बाजार, मीना बाजार, बाफरटोला होते हुए पुनः मीना बाजार, नया टोला, कल्याणी मोड़ से मोतीझरना गेट तक पहुंचा. वहीं सकरीगली बड़ीभग्यामारी धमाका संघ द्वारा भी भव्य शोभायात्रा निकाली गयी, जो हनुमान मंदिर से निकलकर मंगलबाजार, शुक्रबाजार, रामपुर, इंग्लिश, टिक्कर टोला, समदा आदि क्षेत्रों से गुजरते हुए पुनः मंदिर परिसर में संपन्न हुई. जुलूस के दौरान जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा. सुरक्षा के मद्देनजर चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. अंचलाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी राम सुमन प्रसाद और थाना प्रभारी नितेश कुमार पांडेय ने विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने बताया कि रामनवमी महोत्सव शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. मौके पर कई दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola