घर में सोता रहा परिवार, राजमहल में आधी रात नकदी-जेवर और मोबाइल ले उड़े चोर

Updated:
विज्ञापन

साहिबगंज (फाइल फोटो)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मंसूर शेख के घर में आधी रात को चोरी हो गई. परिवार सोता रहा और चोर नकदी, सोने-चांदी के जेवर व मोबाइल लेकर फरार हो गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, राजमहल : थाना क्षेत्र के मंडई सुखार फाटक निवासी मंसूर शेख के घर में घुसकर अज्ञात चोरों ने नकदी, जेवरात व मोबाइल फोन की चोरी कर ली. घटना 19 सितंबर 26 की देर रात की बतायी जा रही है. मामले को लेकर गृहस्वामी ने राजमहल थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विज्ञापन

बरामदे में सो रहे थे गृहस्वामी

प्राथमिकी के अनुसार, मंसूर शेख रात में खाना खाने के बाद घर के बाहर बरामदे में सो गये थे, जबकि उनके पुत्र व पुत्री कमरे में सो रहे थे. इसी दौरान अज्ञात चोर घर में घुस गया और बक्से में रखे करीब पांच हजार रुपये, डेढ़ भारी सोने एवं चांदी के आभूषण तथा एक मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया.

सुबह बिखरा मिला घर का सामान

सुबह करीब चार बजे नींद खुलने पर घर का सामान बिखरा मिला, जिसके बाद चोरी का पता चला. पुलिस ने कांड संख्या 324/26 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola