खोजे मोबाइल अभियान में 46 गुम मोबाइल बरामद

Updated:
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन l मोबाइल धारकों को सौंपते हुए | Prabhat Khabar Network

साहिबगंज पुलिस ने राजमहल अनुमंडल के चार थानों में अभियान चलाकर 46 गुम मोबाइल बरामद किए और उनके असली मालिकों को सौंपे. लोगों ने पुलिस का आभार जताया.

विज्ञापन

राजमहल : साहिबगंज पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह के निर्देश पर चलाये जा रहे खोजे मोबाइल अभियान के तहत तकनीकी शाखा के सहयोग से राजमहल, तालझारी, तीनपहाड़ एवं राधानगर थाना पुलिस ने विभिन्न स्थानों से गुम हुए 46 मोबाइल फोन बरामद किये.

आपके शहर में

विज्ञापन
फोटो है पुलिस प्रशासन ने मोबाइल धारकों को सौंपते हुए  | Prabhat Khabar Network
पुलिस प्रशासन द्वारा मोबाइल धारकों को सौंपते हुए | Prabhat Khabar Network

धारकों को सौंपे गये बरामद मोबाइल

बरामद मोबाइल को उनके वास्तविक धारकों को सौंपने के लिए मंगलवार को राजमहल थाना परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन, राजमहल प्रभाग के नेतृत्व में संबंधित थाना प्रभारी मौजूद रहे. पुलिस पदाधिकारियों ने बरामद मोबाइल उनके धारकों को सौंपे. मोबाइल वापस मिलने पर धारकों ने पुलिस के प्रति आभार जताया.

राजमहल से सबसे अधिक 14 मोबाइल बरामद

थानावार बरामदगी के आंकड़ों के अनुसार राजमहल थाना पुलिस ने 14, तालझारी थाना पुलिस ने 13, तीनपहाड़ थाना पुलिस ने सात तथा राधानगर थाना पुलिस ने 12 मोबाइल बरामद किये. इस तरह चारों थाना क्षेत्रों से कुल 46 गुम मोबाइल बरामद कर धारकों को वापस किये गये.

तकनीकी शाखा की मदद से लगातार प्रयास

पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन ने बताया कि गुम या चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी के लिए तकनीकी शाखा के सहयोग से लगातार प्रयास किया जा रहा है. अभियान के तहत बरामद किये गये मोबाइल को सत्यापन के बाद उनके वास्तविक धारकों को सौंपा जा रहा है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola