महादेवरण में दिखा बनारस का नजारा, महाआरती में उमड़ा आस्था का सैलाब

Updated:
विज्ञापन

गंगा आरती करते पुरोहित | Prabhat Khabar Network

मिर्जाचौकी के महादेवरण शिव मंदिर में सावन की अंतिम सोमवारी पर बनारसी तर्ज पर हुई भव्य महाआरती. हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, भक्तिमय हुआ माहौल.

विज्ञापन

साहिबगंज/मंडरो. सावन की अंतिम सोमवारी के अवसर पर देर रात मिर्जाचौकी स्थित महादेवरण शिव मंदिर में पूजा कमेटी की ओर से भगवान भोलेनाथ का विधिवत रुद्राभिषेक और भव्य श्रृंगार पूजा कराया गया. इसके बाद बनारस की तर्ज पर भगवान शिव की भव्य महाआरती का आयोजन किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

बनारस से पहुंचे आचार्य ने करायी महाआरती

महाआरती के लिए बनारस से आचार्य आशुतोष चतुर्वेदी पहुंचे. उन्होंने विधि-विधान के साथ भगवान शिव की आरती करायी. आरती के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रही.

आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु महाआरती में शामिल होने पहुंचे. श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया.

गंगा आरती करते पुरोहित | Prabhat Khabar Network
गंगा आरती करते पुरोहित | Prabhat Khabar Network

भक्तिमय हुआ पूरा मंदिर परिसर

महाआरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा. घंटियों और जयकारों के बीच श्रद्धालु भगवान शिव की भक्ति में लीन नजर आये. सावन की अंतिम सोमवारी पर आयोजित इस विशेष महाआरती ने श्रद्धालुओं के बीच खास आकर्षण पैदा किया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola