गैस के अभाव में प्राथमिक विद्यालय में नहीं बना मध्यान भोजन

Updated:
विज्ञापन

लालमाटी पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय हाथीगढ़ | Prabhat Khabar Network

राजमहल के हाथीगढ़ प्राथमिक विद्यालय में गैस खत्म होने के कारण मिड-डे मील नहीं बना. रसोइया घर से खाना लाने को मजबूर, ग्रामीणों में भारी आक्रोश.

विज्ञापन

मंगलहाट : राजमहल प्रखंड क्षेत्र के लालमाटी पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय हाथीगढ़ में गैस की कमी के कारण विद्यालय में मध्यान भोजन नहीं बन पाया. जानकारी के अनुसार विद्यालय के रसोईघर में ताला लटका हुआ था.

आपके शहर में

विज्ञापन
फोटो है रसोई घर में ताला लटका हुआ. विद्यालय परिसर पर ग्रामीणों की भीड़ | Prabhat Khabar Network
रसोई घर में लटका हुआ ताला | Prabhat Khabar Network

विद्यालय की प्रभारी शिक्षिका सुनीता वर्मा ने बताया कि उक्त विद्यालय में कक्षा एक से पांच तक कुल 35 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं. इनमें मंगलवार को मात्र आठ छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. मध्यान भोजन नहीं बनने के कारण पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि गैस की कमी के कारण विद्यालय परिसर में मध्यान भोजन नहीं बनाया गया है. रसोइया अपने घर से खाना बनाकर ला रही है.

इस दौरान विद्यालय परिसर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं. ग्रामीणों ने नाम प्रकाशित नहीं करने की शर्त पर बताया कि विद्यालय परिसर में मध्यान भोजन नहीं बनने को लेकर ग्रामीणों के बीच कई तरह के आरोप लगाए जा रहे थे.

इस संबंध में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी कुणाल किशोर ने बताया कि गैस की किल्लत के कारण रसोइया घर से मध्यान भोजन बना रही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola