राजमहल में नशे के खिलाफ युवाओं ने भरी हुंकार, लिया नशामुक्त समाज का संकल्प

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में मौजूद लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कल्याणचक में 'मेरा युवा भारत' अभियान के तहत 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत' पर एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. युवाओं ने नशे के दुष्प्रभावों को समझकर समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, राजमहल. प्रखंड क्षेत्र के कल्याणचक में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के मेरा युवा भारत अभियान के अंतर्गत एक्सलेंट कोचिंग सेंटर, कल्याणचक में “नशा मुक्त युवा, विकसित भारत” के तहत युवाओं एवं नागरिकों के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया.

विज्ञापन
कार्यक्रम में नशामुक्ति का संकल्प लेते लोग | Prabhat Khabar Network
कार्यक्रम में नशामुक्ति का संकल्प लेते लोग | Prabhat Khabar Network

नशे से दूर रहने की दिलाई शपथ

कार्यक्रम का नेतृत्व वॉलंटियर, साहिबगंज गौरव कुमार सुमन ने किया. इस दौरान युवाओं एवं नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई.

युवा देश की बड़ी शक्ति

कोचिंग के शिक्षक अजय कुमार साहा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं. नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल, कौशल विकास एवं सामाजिक गतिविधियों से जुड़कर युवा विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं.

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की दी जानकारी

कार्यक्रम में युवाओं को “विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग” प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की जानकारी दी गई तथा अधिक से अधिक युवाओं को इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया. उपस्थित युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लिया.

युवा नेतृत्व पर हुई चर्चा

इस अवसर पर नशामुक्ति, युवा नेतृत्व, शिक्षा, खेल एवं सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों पर चर्चा की गई. गौरव कुमार सुमन ने युवाओं से नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया.

नशामुक्त भारत का संकल्प

कार्यक्रम के अंत में सभी ने “नशा मुक्त युवा - सशक्त युवा - विकसित भारत” के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola