स्कूटी की डिक्की से चोरी के आठ लाख के 43 मोबाइल बरामद

Updated:
विज्ञापन
स्कूटी की डिक्की से चोरी के आठ लाख के 43 मोबाइल बरामद

गुप्त सूचना पर डाक बंगला महाराजपुर में की गयी छापेमारी

विज्ञापन

राजमहल. राजमहल पुलिस अनुमंडल क्षेत्र के तालझारी थाने की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने चोरी व छिनतई के माध्यम से उड़ाये गये कुल 43 मोबाइल बरामद किया है. ये मोबाइल स्कूटी की डिक्की से मिले, जबकि मोबाइल चोर गिरोह का सदस्य फरार होने में कामयाब रहा. पुलिस अब स्कूटी के नंबर के आधार इस गिरोह के अन्य सक्रिय सदस्यों की तलाश में जुट गयी है. एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि डाक बंगला महाराजपुर में चोर गिरोह के सदस्य स्कूटी में चोरी के मोबाइल रखकर यात्रियों को बहला-फुसलाकर बेचते थे. सूचना के बाद एसपी अमित कुमार सिंह के निर्देश पर छापेमारी टीम का गठन किया गया. टीम ने तत्काल लाल रंग की स्कूटी (रजि. सं. जेएच18 जे 2128) को जब्त कर लिया. स्कूटी सवार देखकर फरार हो गया, लेकिन स्कूटी की डिक्की से 43 मोबाइल फोन बरामद किया गया. बरामद मोबाइल की कीमत आठ लाख रुपये से अधिक है. इस संबंध में तालझारी थाना में कांड संख्या 165/25 दर्ज किया गया है. एसडीपीओ ने कहा कि पुलिस जल्द ही गिरोह के सभी सदस्यों को गिरफ्तार करेगी. छापामारी टीम में पुलिस इंस्पेक्टर राजीव रंजन, थाना प्रभारी नितेश कुमार पांडेय, एएसआइ चिंतु कुमार और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola