गणेश पूजा महोत्सव की तैयारी पूरी, पूजा आज

Published by : SUNIL THAKUR Updated At : 26 Aug 2025 4:57 PM

विज्ञापन

साहिबगंज (फाइल फोटो)

गणेश पूजा महोत्सव की तैयारी पूरी, पूजा आज

विज्ञापन

तालझारी. तालझारी में गणेश पूजा महोत्सव के लिए भव्य पंडाल बनाया गया है, जिसे आकर्षक लाइटों से सजाया जा रहा है. तालझारी स्टेशन के पास बैलदारचक गांव में यह गणेश पूजनोत्सव पिछले 17 सालों से मनाया जा रहा है. पूजा समिति 2009 से यहां हर्षोल्लास के साथ पूजा कर रही है. समिति के अध्यक्ष किशोर दुबे ने बताया कि तालझारी क्षेत्र में यह एकमात्र गणेश पूजा है, जिसे देखने दूर-दूर से भक्त आते हैं. उन्होंने बताया कि पांच दिवसीय महोत्सव में मटका फोड़ जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. गणेश पूजा और तीज के कारण मंगलवार को बाजारों में काफी चहल-पहल रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL THAKUR

लेखक के बारे में

By SUNIL THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola