पुलिस ने छापेमारी कर 72 बोतल बियर किया बरामद

मामले में पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज
बरहरवा. लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराये जाने के उद्देश्य से एवं अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने को लेकर साहिबगंज एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर कोटालपोखर थाना प्रभारी ओमप्रकाश चौहाण ने कोटालपोखर थाना क्षेत्र के ढाटापाड़ा में काली उरांव के घर पर छापेमारी कर 72 बोतल बियर बरामद किया है. थाना प्रभारी ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ पुलिस के द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है. गुप्त सूचना के आधार पर काली उरांव के घर में छापेमारी कर बीयर बरामद किया गया है. अंधेरा का फायदा उठाते हुये काली उरांव मौके से फरार हो गया. उसके विरुद्ध कोटालपोखर थाना में प्राथमिकी दर्ज करते हुये गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




