बचपन पर खतरे के खिलाफ ग्रामीणों की हुंकार, बाल विवाह-तस्करी रोकने को भरा वचन पत्र

Updated:
विज्ञापन

जागरूकता अभियान के दौरान | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राजमहल प्रखंड के मीना बाजार गांव में बाल विवाह, बाल शोषण और बाल तस्करी के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ. ग्रामीणों ने बच्चों की सुरक्षा व अधिकारों पर चर्चा कर कुरीतियों को रोकने का संकल्प लिया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मंगलहाट. राजमहल प्रखंड क्षेत्र के मीना बाजार गांव में सोमवार को बाल विवाह, बाल शोषण और बाल तस्करी जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. यह कार्यक्रम जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन के तत्वावधान में हुआ. कार्यक्रम में मंथन संस्था के सामाजिक कार्यकर्ता आशु मालाकार ने ग्रामीणों के साथ संवाद कर बच्चों की सुरक्षा और उनके अधिकारों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की. इसमें सेविका, सहिया, ग्रामीण महिलाएं और किशोरियों ने भाग लिया.

विज्ञापन

बाल विवाह के दुष्परिणाम बताए

सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बाल विवाह के दुष्परिणामों, बच्चों के साथ होने वाले शोषण तथा बाल तस्करी के विभिन्न रूपों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है. कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों को बाल विवाह की रोकथाम के लिए जागरूक किया गया.

संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील

उन्हें समझाया गया कि कम उम्र में विवाह से बच्चों, विशेषकर किशोरियों की शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है. वहीं बाल तस्करी के प्रति सतर्क रहने तथा बच्चों के संदिग्ध आवागमन या किसी भी प्रकार के शोषण की स्थिति में तत्काल संबंधित जिम्मेदार लोगों एवं प्रशासन को सूचना देने की अपील की गई. ग्रामीणों ने भी अपनी भूमिका निभाने की प्रतिबद्धता जताई.

वचन पत्र भरकर लिया संकल्प

इस दौरान प्रतिभागियों से वचन पत्र भी भरवाया गया, जिसमें बाल विवाह एवं बाल शोषण जैसी घटनाओं के खिलाफ जागरूकता फैलाने और बच्चों की सुरक्षा के लिए सहयोग करने का संकल्प लिया गया. ग्रामीणों से अपील की गई कि किसी बच्चे के साथ होने वाले शोषण, जबरन मजदूरी, संदिग्ध तस्करी या कम उम्र में विवाह की जानकारी मिलने पर चुप न रहें और समय रहते इसकी सूचना संबंधित स्तर पर दें.

सामुदायिक भागीदारी पर जोर

बैठक के दौरान बाल संरक्षण को लेकर सामुदायिक भागीदारी मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया. महिलाओं, किशोरियों, सेविका और सहिया की भागीदारी से कार्यक्रम में ग्रामीण स्तर पर बच्चों की सुरक्षा को लेकर संवाद का माहौल बना रहा.

मौके पर उक्त पंचायत की मुखिया मेरी टुडू, सीमा कुमारी, रानी देवी, ललिता देवी, मौसम कुमारी, खुशी कुमारी, सोनम कुमारी, अनु मुन्नी देवी, समृत कुमारी, आरोही कुमारी एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola