भोगनाडीह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सांसद खेल महोत्सव का किया शुभारंभ

Updated:
विज्ञापन
भोगनाडीह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सांसद खेल महोत्सव का किया शुभारंभ

खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया जायेगा

विज्ञापन

बरहेट. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी एवं प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा संसद आदित्य साहू रविवार को प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भोगनाडीह पहुंचे. जहां वंशज मंडल मुर्मू सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया. तत्पश्चात बाबूलाल मरांडी एवं आदित्य साहू ने वीर शहीद सिदो, कान्हू, चांद, भैरव, फूलो, झानो आदि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारे लगाये. वहीं, भाजपा पदाधिकारियों ने किक मारकर संसद खेल महोत्सव का शुभारंभ किया. इसके पूर्व सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया. प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सांसद खेल मोहत्सव का आयोजन देश के सभी लोकसभा में भी किया जा रहा है. प्रखंड, जिला, राज्य व केंद्र स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया जायेगा. उन्होंने आगे कहा कि खेल की सुविधाएं भोगनाडीह में मिले, इसे सरकार स्टेडियम का निर्माण करे. ताकि, इस क्षेत्र के युवा खिलाड़ी अपनी अलग पहचान बना सके. मौके पर पूर्व विधायक लोबिन हेम्ब्रम, पूर्व विधायक अनंत ओझा, कृष्णा महतो, दुर्गा मरांडी, रविंद्र टुडू, चौकीदार हांसदा, सन्नी मरांडी सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola