बरसात से पूर्व वार्ड नंबर सात में बड़े नाला का सफाई अभियान शुरू

Updated:
विज्ञापन
बरसात से पूर्व वार्ड नंबर सात में बड़े नाला का सफाई अभियान शुरू

नाला सफाई के साथ बिजली व्यवस्था पर भी ध्यान

विज्ञापन

साहिबगंज

बरसात से पहले वार्ड नंबर सात में बड़े नाले की सफाई अभियान युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है. लंबे समय से नाला जाम रहने के कारण सड़कों पर जल जमाव जैसी समस्याएं आती रही हैं. इस समस्या को दूर करने के लिए सफाई कर्मियों के साथ-साथ कर्मचारी, पदाधिकारी और वार्ड पार्षद सक्रिय रूप से जुड़ गये हैं. वार्ड में खराब पड़े बिजली पोलों की मरम्मत कर रोशनी की उत्तम व्यवस्था सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है. इस अभियान में वार्ड पार्षद सुनीता सिंह नागरिकों से नाले में कचरा न फेंकने की अपील भी कर रही हैं. एनएच-80 पर गलत निर्माण के कारण पुराने नाले से जल का प्रवाह बाधित हो रहा है. संवेदक ने पूरे नाले को डस्टबिन के रूप में छोड़ दिया है, जिससे रोड के दोनों ओर पानी का निकास नहीं हो पा रहा है. इससे सड़कों पर बरसात में जलभराव की समस्या बनी रहती है.

नगर परिषद को तकनीकी सुधार करने की जरूरत

उच्च अधिकारियों ने बिना जांच के संवेदक को भुगतान कर दिया है, जिससे विकास कार्य में बाधा आयी है. नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों को भी काम में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. कई जगह लोग नाले के ऊपर प्लेटफॉर्म बना चुके हैं, जो नाले को और बाधित कर रहा है. नगर परिषद को शहर भ्रमण कर नाले की समस्याओं को दूर करने और विकास कार्यों के लिए तकनीकी निर्णय लेने की आवश्यकता है. नाले का स्वच्छ और व्यवस्थित निर्माण ही शहर के सतत विकास की कुंजी है. वार्ड भ्रमण के दौरान वार्ड पार्षद सुनीता सिंह के साथ पूर्व पार्षद जयप्रकाश सिंह भी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola