विश्वकर्मा पूजा पर रेलवे प्रतिष्ठानों में बना पंडाल, आज जुटेगी भीड़

Updated:
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

सुबह से ही रेलवे प्रतिष्ठानों, कल-कारखानों और दुकानों में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमाएं स्थापित कर पूजा-अर्चना की गयी. पूजा को लेकर बाजारों में पूजा सामग्री की खरीदारी सुबह से ही जोरों पर रही.

विज्ञापन

साहिबगंज. भगवान विश्वकर्मा की पूजा बुधवार को जिले भर में उत्साह, श्रद्धा और भव्यता के साथ मनायी गयी. सुबह से ही रेलवे प्रतिष्ठानों, कल-कारखानों और दुकानों में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमाएं स्थापित कर पूजा-अर्चना की गयी. पूजा को लेकर बाजारों में पूजा सामग्री की खरीदारी सुबह से ही जोरों पर रही. जिला मुख्यालय स्थित रेलवे कार्यालय प्रांगण में वर्षों से चल रही परंपरा के तहत इस बार भी भव्य पूजा पंडाल बनाये गये, जिनकी आकर्षक सजावट देखने लायक थी. स्टेशन परिसर स्थित क्रू बुकिंग लॉबी में पर्यावरण संरक्षण पर आधारित थीम-पंडाल ने लोगों का विशेष ध्यान खींचा, वहीं पुराने लोको शेड में कोयला इंजन और अमृत भारत स्टेशन मॉडल पर तैयार की गई झांकी आकर्षण का केंद्र रही. रेलवे के अन्य विभागों जैसे बिजली ऑफिस, दूरसंचार विभाग, पीडब्ल्यूआई, सीएससी कैरिज एंड वैगन, सिग्नल विभाग और डीएमयू कार्यालयों में भी पूजन विधिपूर्वक संपन्न हुआ. लोको कैरिज एंड वैगन डिपार्टमेंट में आर्टिफिशियल सजावट वाला पंडाल खासा लोकप्रिय रहा. पूजा के साथ-साथ आयोजित मेला में देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही. बच्चों ने झूलों का आनंद लिया, युवाओं और महिलाओं ने खानपान व खरीदारी में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. पूरे दिन जिले में धार्मिक माहौल बना रहा, साथ ही यह आयोजन सांस्कृतिक एकता और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक भी बना.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola