बरहेट के हड़वाडीह में लौटी बिजली की रोशनी, 25 KVA का नया ट्रांसफार्मर लगते ही ग्रामीणों में खुशी

Updated:
विज्ञापन

फीता काटते प्रखंड अध्यक्ष बर्नार्ड मरांडी एवं अन्य. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बरहेट के हड़वाडीह मोमिन टोला में 25 KVA का नया ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है. झामुमो प्रखंड अध्यक्ष बर्नार्ड मरांडी ने इसका उद्घाटन किया. ग्रामीणों को बिजली की समस्या से राहत मिली और वे बेहद खुश हैं.

विज्ञापन

प्रतिनिधि बरहेट : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हड़वाडीह मोमिन टोला में 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया. जिसका उद्घाटन सोमवार को झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख बर्नार्ड मरांडी, सचिव मुजीबुर रहमान व अन्य ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया.

विज्ञापन

ग्रामीणों ने दी थी लिखित जानकारी

बर्नार्ड मरांडी ने बताया कि यहां ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही थी. इसकी जानकारी ग्रामीणों द्वारा झामुमो प्रखंड कमिटी व बिजली विभाग को लिखित रूप से दी गयी थी. इसके बाद विभागीय पदाधिकारी से वार्ता कर उक्त स्थान पर 25 केवीए का नया ट्रांसफॉर्मर लगवाया गया.

ट्रांसफार्मर लगने पर ग्रामीणों में खुशी

नया ट्रांसफॉर्मर लगने पर ग्रामीणों ने काफी खुशी व्यक्त की. इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष ने गोपलाडीह हड़वाडीह से भोगनाडीह तक नये सड़क निर्माण को लेकर निरीक्षण भी किया.

ये लोग रहे मौजूद

मौके पर गुंजन सिंघानिया, शमीम, समशेर, मुर्शीद, फिरोज, समाद अंसारी व अन्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola