भटके बच्चों की पहचान कर त्वरित सहायता के प्रयास जरूरी
Published by : SUNIL THAKUR Updated At : 28 Jul 2025 6:50 PM
भटके बच्चों की पहचान कर त्वरित सहायता के प्रयास जरूरी
प्रतिनिधि, साहिबगंज. सोमवार को मंडल अंतर्गत साहिबगंज रेलवे स्टेशन स्थित स्टेशन अधीक्षक कार्यालय में रेलवे प्रशासन एवं बाल संरक्षण इकाइयों के द्वारा एक समन्वय बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता स्टेशन अधीक्षक राज हांस पाठक ने की. इस बैठक में जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी पुनम कुमारी, चाइल्ड हेल्पलाइन परियोजना समन्वयक, रेलवे चाइल्ड हेल्पलाइन (1098) के कर्मी, आरपीएफ, एवं जीआरपी के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे. बैठक का प्राथमिक उद्देश्य रेलवे स्टेशन परिसर में बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना तथा बाल श्रम, बाल विवाह, बाल तस्करी और बच्चों के शोषण से संबंधित मामलों की रोकथाम के लिए एक साझा रणनीति तैयार करना था. चर्चा के दौरान यह सहमति बनी कि जोखिमग्रस्त या भटके हुए बच्चों की पहचान समय पर करना और उन्हें त्वरित सहायता प्रदान करना आवश्यक है. इसके अतिरिक्त, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के प्रचार-प्रसार को प्राथमिकता दी जायेगी ताकि अधिक से अधिक लोग जागरूक होकर बच्चों की सुरक्षा में योगदान कर सकें. बैठक के अंत में सभी प्रतिभागियों ने बाल सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर प्रयास जारी रखने का संकल्प लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










