ePaper

जिउतिया का नहाय-खाय आज, तैयारी में जुटी माताएं

Updated at : 12 Sep 2025 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
जिउतिया का नहाय-खाय आज, तैयारी में जुटी माताएं

मिक्स अंकुरित दालें 120 रुपये किलो बिकीं.

विज्ञापन

साहिबगंज. पुत्र की लंबी आयु और स्वस्थ जीवन के लिए रखा जाने वाला जीवित्पुत्रिका व्रत (जिउतिया) शनिवार को नहाय-खाय के साथ प्रारंभ हो जायेगा. यह व्रत अपने पुत्र की लंबी आयु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना हेतु लगभग सभी महिलाएं करती हैं. आश्विन कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि से प्रारंभ होकर दो दिनों तक चलने वाले व्रत में महिलाएं 24 घंटे का निर्जला उपवास रखकर अपने पुत्र की मंगलकामना करती हैं. इस क्रम में महिलाएं शनिवार को गंगा स्नान कर विधिवत पूजा-अर्चना के बाद भोजन ग्रहण करेंगी. रविवार को सूर्योदय से निर्जला उपवास प्रारंभ होगा. सोमवार को पारण के साथ व्रत का समापन होगा. सब्जियों के दाम में भारी उछाल जिउतिया पर्व को लेकर सब्जियों की कीमतों में भारी वृद्धि देखी गयी. सामान्य दिनों में 30 से 40 रुपये प्रति किलो बिकने वाली झींगा सब्जी 120 रुपये किलो तक बिकी. विशेष किस्म की साग, जिसकी कीमत सामान्यतः 20 से 30 रुपये किलो होती है. पर्व को लेकर 140 से 200 रुपये किलो तक पहुंच गयी. अन्य सब्जियों के दाम भी सामान्य दिनों की अपेक्षा दोगुने रहे. फलों के दाम में भी बढ़ोतरी हुई. दाब नींबू 40 से 70 रुपये प्रति किलो बिका. सामान्य दिनों में 40 रुपये दर्जन बिकने वाला केला जिउतिया पर 50 से 60 रुपये दर्जन रहा. कुसिया मटर 120 से 140 रुपये किलो, सफेद मटर 70 से 80 रुपये किलो, हरा मटर 140 रुपये किलो, मूंग 120 रुपये किलो, बरबटी 100 रुपये किलो तथा सभी प्रकार के मिक्स अंकुरित दालें 120 रुपये किलो बिकीं. जीवित्पुत्रिका व्रत 15 को ही मनाया जायेगा : पंकज पंडित पंकज पांडेय ने कहा कि सनातन धर्म में आध्यात्मिक उत्कर्ष और लौकिक समृद्धि के लिए व्रतों का बहुत बड़ा महत्व है. इनमें जीवित्पुत्रिका व्रत सर्वश्रेष्ठ माना जाता है. भविष्य पुराण के अनुसार इस व्रत के करने से पुत्र, पति, धन, पद, प्रतिष्ठा, कीर्ति, यश और सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है. इस वर्ष पंचांगों में 14 सितंबर को व्रत की तिथि बताये जाने के कारण भ्रम की स्थिति बनी है, जबकि जीवित्पुत्रिका व्रत 15 सितंबर को ही मनाया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABDHESH SINGH

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola