झारखंड के साहिबगंज से लापता युवक बांग्लादेश में दिखा, परिवार में जगी उम्मीदें, MP विजय हांसदा ने दिया ये आश्वासन

Updated:
विज्ञापन

बांग्लादेश में भोजन करता लापता युवक और उसकी वापसी की गुहार लगाते मां-पिता

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड के साहिबगंज जिले के एक छोटे से गांव से लापता सफियान मोमिन पांच साल बाद बांग्लादेश में भटकता देखा गया है. इससे परिवार की उम्मीदें जगी हैं. राजमहल सांसद विजय हांसदा ने उसके घर वापसी के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया है.

विज्ञापन

पतना(साहिबगंज), सोनू ठाकुर-साहिबगंज जिले के एक छोटे से गांव से गायब सफियान मोमिन पांच साल बाद एक वीडियो में बांग्लादेश में भटकता दिख रहा है. साल 2020 में साहिबगंज जिले के रांगा थाना क्षेत्र के तलबड़िया गांव के जमशेद मोमिन का बेटा सफियान मोमिन अचानक गायब हो गया. उस वक्त सफियान की उम्र केवल 16 साल थी. परिवार ने उसकी खोज में हर दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. पिछले दिनों अचानक एक रिश्तेदार ने सफियान का एक वीडियो दिखाया, जिसमें वह मानसिक रूप से अस्वस्थ नजर आ रहा है. वीडियो में दिखा कि बांग्लादेश पुलिस के कुछ अधिकारी उसे साफ-सुथरा कर नये कपड़े पहना रहे हैं और भोजन करा रहे हैं. राजमहल सांसद विजय हांसदा ने उसके घर वापसी के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया है.

विज्ञापन

परिवार की टूटी उम्मीदें फिर से जागीं


यह वीडियो देख परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गयी. सफियान के माता-पिता, जमशेद मोमिन और जरीना बीबी, जो अपने इकलौते बेटे को वापस लाने की उम्मीद लगभग छोड़ चुके थे, अब प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मदद की गुहार लगा रहे हैं. सफियान की मां जरीना बीबी ने बेटे को ढूंढने के लिए न जाने कितने शहरों के चक्कर लगाये. वह बर्द्धमान, रामपुरहाट, भागलपुर और दिल्ली तक पहुंचीं. उन्होंने ओझा-गुनी और तांत्रिकों का भी सहारा लिया, लेकिन हर बार ठगी का शिकार हुईं. इस खोज में जरीना ने करीब एक लाख रुपये खर्च कर दिये. गरीब परिवार होने के बावजूद उन्होंने ग्रुप लोन लिया और मजदूरी कर पैसे चुकाये. यह सब उन्होंने सिर्फ अपने बेटे को वापस लाने की उम्मीद में की.

एक बार पहले भी हुआ था गायब


सफियान पहले भी मानसिक अस्थिरता के कारण लापता हुआ था. हालांकि, तब वह तीन दिनों में खुद ही घर लौट आया था. लेकिन 2020 में जब वह दोबारा लापता हुआ, तो परिवार के लिए यह पांच साल की न खत्म होने वाली लड़ाई बन गयी. अब जब यह पता चला है कि सफियान बांग्लादेश में है, परिवार प्रशासन और सरकार से मदद की अपील कर रहा है. वे चाहते हैं कि उनका बेटा सुरक्षित घर लौट आये.

राजमहल सांसद ने दिया आश्वासन


मामले में स्थानीय झामुमो कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधियों ने राजमहल सांसद विजय हांसदा को युवक के लापता होने और बांग्लादेश चले जाने की जानकारी दी. बांग्लादेश से वापस लाने में मदद करने का भी आग्रह किया. इस पर सांसद ने आश्वासन दिया है कि युवक को वापस उसके घर लाने का प्रयास किया जायेगा.

ये भी पढ़ें: झारखंड में ACB का अफसर बनकर मांग रहे थे पांच लाख रुपए, जेल भेजने की धमकी देनेवाले तीन अरेस्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola