इस बार भी छठ पूजा पर की जायेगी बेहतर व्यवस्था : पंकज मिश्रा
Author Abdhesh singh
Updated:
विज्ञापन

मिश्रा व एसपी ने कई गंगा घाटों का किया निरीक्षण, बैरिकेडिंग की व्यवस्था कराने को कहा
विज्ञापन
साहिबगंज
छठ महापर्व के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए गुरुवार सुबह झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा ने पुलिस कप्तान अमित कुमार सिंह, एसडीओ अमर जॉन आइंद के साथ बिजली घाट, शकुंतला घाट और अन्य घाटों का निरीक्षण किया. एसपी ने बताया कि इस वर्ष गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है. इसलिए घाटों पर बांस लगाकर मजबूत बैरिकेडिंग करने, स्थानीय गोताखोर और नाविक की व्यवस्था करने का निर्देश दिया. छठ पूजा के दोनों दिन श्रद्धालुओं को पानी गहरा होने का संकेत देने के लिए अनाउंसमेंट की जायेगी. उन्होंने आम जनता से अपील की कि गहरे पानी में प्रवेश न करें. केवल सुरक्षित क्षेत्र में ही रहें. सूर्य देव मंदिर घाट को सबसे सुरक्षित घाट बताया गया है. केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा ने कहा कि चानन घाट, ओझा टोली घाट, बिजली घाट और शकुंतला सहाय घाट पर हर साल की तरह इस वर्ष भी बेहतर व्यवस्था की जायेगी. उन्होंने गीली मिट्टी हटाकर डस्ट डालने और घाटों की उचित सफाई का निर्देश दिया. सदर एसडीओ ने सभी घाटों पर लाइट लगाने और पानी के करंट से सतर्क रहने की सलाह दी. मौके पर पुलिस निरीक्षक अमित कुमार गुप्ता समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










