.रेशम नगर भगैया में नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

Updated at : 19 Mar 2026 11:33 PM (IST)
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

कथा वाचिका लाडली कृष्ण प्रिया ने भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के अवतारों पर दिया संदेश

विज्ञापन

मंडरो

रेशम नगर भगैया में आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का प्रथम दिन देर शाम को श्रीधाम मथुरा से आयी कथा वाचिका लाडली कृष्ण प्रिया के द्वारा विधिवत रूप से शुभारंभ किया गया. उन्होंने कथा के प्रथम दिन श्रोताओं को भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के अवतारों के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी. लाडली कृष्ण प्रिया ने कहा कि जब भी इस संसार में अधर्म, अन्याय और अंधकार का विस्तार होता है, तब-तब भगवान अवतार लेकर धर्म की स्थापना करते हैं. उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि भगवान श्रीराम ने रावण का अंत किया और श्रीकृष्ण ने कंस का नाश किया. उन्होंने यह भी कहा कि जो संतान अपने माता-पिता पर विश्वास करती है, उनकी सेवा करती है और उन्हें भगवान का रूप मानती है, वही सच्चा भक्त कहलाता है. माता-पिता का सम्मान करना ही ईश्वर की आराधना का प्रथम चरण है. भागवत कथा संध्या 7:30 बजे से रात्रि 11 बजे तक सुनाई गयी. कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की झांकी भी प्रस्तुत की गयी, जिससे श्रोताओं की भक्ति भावनाएं और गहरी हो गयी. भागवत कथा को सफल बनाने में दीपक कुमार साह, बिज्जो राम, विष्णु राम, मिट्ठू यादव, हीरालाल राम, अनिल कुमार साह, महादेव राम, पिंकू जयसवाल, अखिलेश कुमार राम और गौतम कुमार, राम लड्डू भगत सहित कई लोग जुटे हुए हैं.

विज्ञापन
ABDHESH SINGH

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola