जमीन विवाद में सौतेले भाई की पीट-पीटकर कर दी हत्या

मधुसूदन कॉलोनी में काली पूजा के दूसरे दिन की घटना
राजमहल
बुधवार की सुबह मधुसूदन कॉलोनी में घरेलू विवाद के चलते एक 35 वर्षीय युवक की जान चली गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार गुड्डू महतो ने अपने सौतेले भाई धर्म महतो पर लाठी डंडे से हमला कर दिया. यह हमला इतना गंभीर था कि धर्म महतो को अचेत अवस्था में इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के मालदा ले जाया जा रहा था. लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. परिजनों का कहना है कि इससे पहले भी गुड्डू महतो ने धर्म महतो को घर खाली करने की धमकी दी थी. घटना से एक दिन पहले घर में काली पूजा का आयोजन हुआ था और देर रात तक सभी लोग व्यस्त थे. सुबह किसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद हुआ. इसी दौरान गुड्डू ने धर्मा पर हमला कर दिया जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और वह बेहोश हो गया. घटना की सूचना मिलते ही मृतक का भाई दीपक महतो मौके पर पहुंचा. उसने धर्मा को खून से लथपथ देखा और तत्काल इलाज के लिए मालदा की ओर रवाना हुआ. लेकिन धर्मा की हालत इतनी गंभीर थी कि रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गयी. इस दुखद घटना की जानकारी मिलते ही राजमहल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. स्थानीय लोग इस घटना से स्तब्ध हैं और मृतक के परिवार के लोग शोक में डूबे हुए हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




