हमारी सरकार ने राज्यभर की महिलाओं को दिया सम्मान : पंकज मिश्रा

Updated:
विज्ञापन
हमारी सरकार ने राज्यभर की महिलाओं को दिया सम्मान : पंकज मिश्रा

इस सरकार में ग्रामीण क्षेत्रों में नयी सड़क और पुल-पुलिया का जाल बिछाया गया

विज्ञापन

बरहेट. प्रखंड परिसर में गुरुवार को जनता दरबार सह परिसंपत्ति वितरण का आयोजन किया गया. जिसमें बतौर मुख्य अतिथि झामुमो केंद्रीय सचिव सह विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा, उपायुक्त हेमंत सती, एसपी अमित कुमार सिंह, झामुमो युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय गोस्वामी शामिल हुये. कार्यक्रम का शुभारंभ उक्त अतिथियों के अलावे एसडीओ अमर जॉन इन्द, जिप अध्यक्षा मोनिका किस्कू एवं बीडीओ अंशु कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम में बारी-बारी से लोगों की समस्याएं सुनीं गयीं. सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, जमीन की समस्या, अनुकंपा, बिजली सहित छोटी-बड़ी समस्याओं को ऑन द स्पॉट समाधान किया गया. डीसी ने विभागीय अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया. वहीं, कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सेविकाओं को नियुक्त पत्र वितरण के अलावे मनरेगा, मुख्यमंत्री अबुआ आवास, जेएसएलपीएस के लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया गया. मौके पर सांसद प्रतिनिधि संजीव सामू हेम्ब्रम, जिला संगठन सचिव छवि हेम्ब्रम, प्रो नजरुल इस्लाम, राजाराम मरांडी, मो अली, जिप सदस्य जेठा मुर्मू, लखीराम हेम्ब्रम, समदा सोरेन, लड्डु भगत, पप्पू भगत सहित अन्य मौजूद थे. वहीं विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा ने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचे, इस पर फोकस है. आपकी समस्याओं का हर संभव निदान कराने का प्रयास किया जायेगा. इसके लिये अब प्रत्येक शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय में पहुंचकर लोग आवेदन कर सकेंगे. उन्होंने कहा कि पहली बार हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्यभर की महिलाओं को सम्मान दिया गया है. डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खाते में राशि भेजी जा रही है. इस सरकार में ग्रामीण क्षेत्रों में नयी सड़क और पुल-पुलिया का जाल बिछाया गया है. जिससे ग्रामीण क्षेत्र मजबूत हुये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola