राष्ट्रीय मंच पर डॉ खुशबू प्रिया को मिला सम्मान,
Author Abdhesh singh
Updated:
विज्ञापन

बांझपन उपचार पर व्याख्यान से बढ़ाया झारखंड का मान
विज्ञापन
साहिबगंज
सूर्या सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल की स्त्री रोग व बांझपन विशेषज्ञ डॉ खुशबू प्रिया ने राष्ट्रीय स्तर पर साहिबगंज और झारखंड का नाम गौरवान्वित किया है. छह जून को गुरुग्राम स्थित लीला एंबिएंस होटल एंड रेजिडेंसी में आयोजित राष्ट्रीय ओरेशन कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्रों में बांझपन के निदान एवं उपचार पर दिए गए उनके व्याख्यान को देशभर के विशेषज्ञों ने सराहा. यंग इंडियन सोसायटी ऑफ असिस्टेड रिप्रोडक्शन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर से 57 शोधपरक एवं विशेषज्ञ व्याख्यान प्रस्तुत किए गए थे. इनमें से केवल चार सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुतियों का चयन किया गया, जिसमें डॉ खुशबू प्रिया की प्रस्तुति भी शामिल रही. अपने व्याख्यान “ब्रिजिंग द गैप इन सोसाइटी : ब्रिंगिंग एआरटी टू रूरल एरियाज ” में उन्होंने ग्रामीण भारत में नि:संतान की समस्या, जागरुकता की कमी, आर्थिक चुनौतियों और आधुनिक उपचार सुविधाओं की सीमित उपलब्धता पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि बेहतर समन्वय के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों तक आधुनिक प्रजनन उपचार सेवाएं पहुंचाई जा सकती हैं. कार्यक्रम के अंत में उन्हें प्रशस्ति-पत्र व विशेष सम्मान प्रदान किया गया. साहिबगंज लौटने पर उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें बांझपन उपचार के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










