कुश्ती प्रतियोगिता में यूपी के पहलवानों का रहा दबदबा

Updated:
विज्ञापन
कुश्ती प्रतियोगिता में यूपी के पहलवानों का रहा दबदबा

अंतरराज्यीय कुश्ती प्रतियोगिता

विज्ञापन

साहिबगंज. झारखंड प्रदेश यादव महासभा की ओर से आयोजित दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन गुरुवार को उत्तर प्रदेश के पहलवानों का दबदबा कायम रहा. गौशाला मेला परिसर में हो रहे अंतरराज्यीय कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बजरंगी प्रसाद यादव, कार्यकारी अध्यक्ष रामाशीष यादव, प्रधान महासचिव इन्द्रजीत यादव को पगडी पहनाकर किया गया. प्रदेश अध्यक्ष बजरंगी प्रसाद यादव पहलवानों का मनोबल बढाते रहे. सीनियर कुश्ती में धमाका पहलवान देवरिया, मोहित पहलवान बनारस, विराट पहलवान बनारस, अमित पहलवान गाजीपुर, दीपक यादव महादेवगंज, गौतम पहलवान भागलपुर, राजन सिंह झारखंड, करण पहलवान कटिहार, पप्पू यादव महादेवगंज ने विजय हासिल की. देर शाम तक पहलवानी जारी था. रेफरी की भूमिका बास्कीनाथ यादव व राजन सिंह ने निभाई. मंच संचालन राजेश यादव ने किया. मौके पर बनारस यादव, दारा सिंह यादव, बास्कीनाथ यादव, करण यादव अशोक यादव, टुनटुन यादव, कृष्णा शर्मा, विवेक यादव, यशराज यादव, नंदन यादव, बुधन यादव, रामचन्द्र यादव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola