ePaper

जेके उवि में बच्चों को बाल संरक्षण, अधिकारों की दी जानकारी

Updated at : 14 Oct 2025 5:48 PM (IST)
विज्ञापन
जेके उवि में बच्चों को बाल संरक्षण, अधिकारों की दी जानकारी

राजमहल के जेके हाईस्कूल में जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी साहेबगंज की अध्यक्षता में बाल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बाल विवाह, बाल श्रम, बाल तस्करी, पोक्सो अधिनियम, अपहरण, एसिड अटैक, गुड टच-बेड टच और बाल अधिकारों पर चर्चा हुई। बच्चों को इन मामलों में कानूनी जानकारी दी गई और बचाव के उपाय बताए गए। 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन और महिला हेल्पलाइन 181/112 की सेवाओं की जानकारी भी प्रदान की गई। शिक्षक, विद्यार्थी, विद्यालय प्रबंधन समिति, जिला बाल संरक्षण इकाई और चाइल्ड हेल्पलाइन टीम के सदस्य मौजूद थे। कार्यक्रम का समापन बाल अधिकार संरक्षण की शपथ के साथ हुआ, जिसमें सभी ने बच्चों के अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, राजमहल. जेके हाइस्कूल, राजमहल में जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी साहेबगंज की अध्यक्षता में बाल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें बाल विवाह, बाल श्रम, बाल तस्करी, पोक्सो अधिनियम, अपहरण, एसिड अटैक, गुड टच बेड टच, और बाल अधिकारों पर विस्तृत चर्चा हुई. बच्चों को बाल विवाह और बाल श्रम की कानूनी अपराध होने की जानकारी दी गई, साथ ही पोक्सो अधिनियम के तहत बाल यौन शोषण से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई. एसिड अटैक और अपहरण से बचाव के उपाय भी बताए गए. चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी दी गई, जो संकट में निःशुल्क सहायता प्रदान करती है और 24×7 उपलब्ध है. कार्यक्रम में शिक्षक, विद्यार्थी, विद्यालय प्रबंधन समिति, जिला बाल संरक्षण इकाई और चाइल्ड हेल्पलाइन टीम साहेबगंज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. सभी ने बाल संरक्षण संदेश को फैलाने और बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने का संकल्प लिया. जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी-सह-केन्द्र प्रशासक, सखी वन स्टॉप सेंटर साहेबगंज ने महिला हेल्पलाइन 181/112 की जानकारी दी. कार्यक्रम का समापन बाल अधिकार संरक्षण शपथ के साथ हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL THAKUR

लेखक के बारे में

By SUNIL THAKUR

SUNIL THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola