आंगनबाड़ी केंद्र में व्यवस्था की ली जानकारी

आंगनबाड़ी केंद्र में व्यवस्था की ली जानकारी
बरहरवा. बरहरवा प्रखंड क्षेत्र के गढ़ग्राम स्वास्थ्य उपकेंद्र में डब्ल्यूएचओ प्रतिनिधि एवं बीपीएम ने आंगनबाड़ी केंद्र गढ़ग्राम में नियमित टीकाकरण का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने टीकाकरण स्थल की व्यवस्था, कोल्ड चेन प्रबंधन, दस्तावेज़, टीका देने की प्रक्रिया, एईएफआई किट की उपलब्धता और समुदाय की भागीदारी की समीक्षा की. अधिकारियों ने कर्मियों के प्रयासों की सराहना की और माइक्रोप्लान कवरेज सुनिश्चित करने और छूटे हुए बच्चों को अगले सत्र में शामिल करने का निर्देश दिया. एएनएम सुमिता मरांडी, सहिया साथी सरस्वती सेन और लाभार्थी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




