डीडीसी ने जनसेवक से मांगा स्पष्टीकरण

Updated:
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

छह लोगों को योजना का लाभ देना नियम विरुद्ध बताया

विज्ञापन

साहिबगंज. बरहेट प्रखंड की डोराय संथाली पंचायत के जनसेवक बोनीफेस बास्की को डीडीसी सतीश चंद्रा ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है. डीडीसी द्वारा निरीक्षण में पाया गया कि पंचायत अंतर्गत वेलगुड़ा गांव की लाभुक मरियम मालतो (पति-बेजिल मालतो) का आवास पूर्ण पाया गया, जबकि उनके पांच पुत्रों को भी पीएम जनमन आवास योजना का लाभ दिया जा रहा है. एक ही परिवार के छह लोगों को योजना का लाभ देना नियम विरुद्ध बताया. निरीक्षण में यह भी सामने आया कि लाभुक का आवास सरकारी राशि के साथ निजी निवेश से चार गुना खर्च कर बनाया गया है, जिससे वह संपन्न प्रतीत होते हैं. स्वयं आवास निर्माण करने में सक्षम हैं. डीडीसी ने कहा कि यह मामला जानबूझकर गलत चयन और सरकारी राशि के दुरुपयोग को दर्शाता है. उन्होंने जनसेवक से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है, अन्यथा वेतन से राशि की वसूली और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola