घर बंद कर मायके गयी गृहिणी, इधर ताला तोड़ कर जेवरात उड़ाया

Updated at : 11 Apr 2024 10:48 PM (IST)
विज्ञापन
घर बंद कर मायके गयी गृहिणी, इधर ताला तोड़ कर जेवरात उड़ाया

रांगा थाना क्षेत्र के धरमपुर मीना बाजार में की है घटना, लाखों का नुकसान

विज्ञापन

साहिबगंज जिले के बरहरवा स्थित रांगा थाना क्षेत्र के धरमपुर मीना बाजार में एक घर का ताला तोड़ कर अज्ञात चोरों द्वारा घर पर रखे जेवरात चोरी कर लेने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार, धरमपुर मीना बाजार स्थित मनोज साहा की पत्नी मामूनी देवी बुधवार की दोपहर करीब 2 बजे घर पर ताला लगाकर अपने मायके बरहरवा के बेलडांगा गयी थी. गुरुवार की सुबह जब वह वापस लौटी तो पायी कि मुख्य गेट का ताला नहीं है, अंदर जाकर देखी तो सभी कमरों का ताला टूटा हुआ था और सारा सामान बिखरा हुआ था. इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों व रिश्तेदारों को मामले की जानकारी दी. जिसके बाद आसपास के लोगों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही रांगा थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और पूरी जानकारी ली. मामूनी ने बताया कि अज्ञात चोरों ने उनके पूजा रूम, बैडरूम व स्टोर रूम का ताला तोड़कर कमरे के अंदर रखे अलमारी, बक्सा व बॉक्स पलंग खोलकर सारा सामान तितर-बितर कर दिया तथा घर पर रखे चार भरी सोने के मंगलसूत्र व अंगूठी एवं तीस भरी चांदी के सामान व करीब ₹1000 रुपये नकद चोरी कर ली. उन्होंने बताया कि उनके पति मनोज साहा दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं. इधर, मामले को लेकर थाना प्रभारी अरूण कुमार सिंह ने बताया कि सुसंगत धाराओं के साथ कांड संख्या 33/24 के तहत चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. कई लोगों को चिन्हित किया गया है. जल्द ही चोरी का खुलासा किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola