साहिबगंज के रांगा में मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 202 बोतल नकली विदेशी शराब जब्त

Updated:
विज्ञापन
साहिबगंज के रांगा में मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 202 बोतल नकली विदेशी शराब जब्त

शिवापहाड़ में किराये के मकान में जोर शोर से जल रहा था काम, चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन

पतना. रांगा थाना पुलिस ने नकली विदेशी शराब की फैक्ट्री का खुलासा किया है. पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब जब्त किया है. साथ ही शराब बनाने के केमिकल के अलावा खाली बोतल, नकली ब्रांडेड स्टीकर व ढक्कन भी बरामद किया है. मामले में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. रांगा थाना प्रभारी अखिलेश कुमार यादव को गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के शिवापहाड़ में किराये के मकान में अवैध रूप से नकली विदेशी शराब बनायी जा रही है. थाना प्रभारी ने अपनी टीम के साथ उक्त स्थान पर छापेमारी की, जहां आइबी, आरएस व बी7 कंपनी की 202 बोतल नकली विदेशी शराब बरामद की गयी. इसके साथ ही पुलिस ने चार विभिन्न कंपनियां के कुल 1088 पीस ढक्कन, 432 पीस खाली बोतल, 1296 स्टीकर, 20 लीटर स्प्रिट, शराब का रंग तैयार करने वाला 100 एमएल कलर के साथ कई सामान बरामद किया है. मामले में रांगा थाना प्रभारी अखिलेश कुमार यादव ने बताया कि उक्त गिरोह में और कौन-कौन से लोग शामिल है ? आखिर इतनी भारी मात्रा में शराब बनाने का सामान कहां से लाया गया था ? नकली शराब आसपास ने गांव के अलावे क्या सरकारी दुकान में भी सप्लाई किया जाता था ? इन सभी बिंदुओं पर पुलिस छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola