वनांचल एक्सप्रेस रद्द, यात्रियों को हुई भारी परेशानी

Updated:
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

छात्रों की परीक्षाएं छूटीं, सैकड़ों यात्री स्टेशन पर फंसे

विज्ञापन

साहिबगंज

शनिवार को भागलपुर से रांची जाने वाली एकमात्र सीधी ट्रेन 13004 वनांचल एक्सप्रेस को रेलवे द्वारा अचानक रद्द कर दिये जाने से यात्रियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. ट्रेन का परिचालन बिना पूर्व सूचना रद्द होने से यात्रियों में नाराजगी देखी गयी. यह ट्रेन साहिबगंज, बरहरवा, पाकुड़ होते हुए रांची तक जाती है. साहिबगंज जिला मुख्यालय होने के कारण आसपास के प्रखंडों और गांवों से बड़ी संख्या में यात्री यहीं से ट्रेन पकड़ते हैं. ट्रेन रद्द होने की जानकारी समय पर न मिलने के कारण कई यात्रियों को स्टेशन परिसर में ही रात गुजारनी पड़ी. कुछ यात्री अपने परिवार और बच्चों के साथ खुले में बैठे रहे. विशेषकर उन छात्र-छात्राओं को भारी नुकसान हुआ जिन्हें रविवार को रांची और अन्य शहरों में प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होना था. ट्रेन रद्द होने से वे समय पर परीक्षा केंद्र तक नहीं पहुंच सके. उनका कहना है कि यदि पहले सूचना मिल जाती तो वे वैकल्पिक साधनों से पहुंचने की कोशिश करते. स्टेशन प्रबंधक गुड्डू शाह ने बताया कि रांची क्षेत्र में आंदोलन और रेल चक्का जाम की घोषणा को देखते हुए सुरक्षा कारणों से वनांचल एक्सप्रेस का परिचालन रद्द किया गया. उन्होंने यात्रियों की परेशानी को स्वीकार करते हुए कहा कि स्थिति सामान्य होने पर ट्रेन का संचालन फिर से शुरू कर दिया जाएगा. यात्रियों ने सवाल उठाया कि रेलवे ऐसे हालात में वैकल्पिक व्यवस्था क्यों नहीं करता.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola