नवरात्र को लेकर भक्तों में दिखा उत्साह, माहौल भक्तिमय

Updated:
विज्ञापन
नवरात्र को लेकर भक्तों में दिखा उत्साह, माहौल भक्तिमय

विभिन्न मंदिरों में सुबह और शाम हो रही मां की पूजा व आरती

विज्ञापन

संवाददाता, साहिबगंज दुर्गापूजा को लेकर इन दिनों शहर का माहौल भक्तिमय हो गया है. शहर के विभिन्न मंदिरों में प्रतिदिन सुबह-शाम पूजा और आरती की जा रही है. मंगलवार को शहर के चौक बाजार, कुलीपाड़ा, हटिया, साउथ कॉलोनी, रेलवे इंस्टीट्यूट, सुभाष कॉलोनी, पुरानी साहिबगंज, काटरगंज, झरना कॉलोनी, बनियापट्टी दहला, तालबन्ना समेत कई मंदिरों में भक्तजनों ने पूजा-अर्चना की. चौक बाजार के पुरोहित प्रद्युम्न पांडे ने बताया कि मंगलवार को मां के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की गयी. अलग-अलग मंदिरों में अलग-अलग पुरोहितों द्वारा पूजा-अर्चना की जा रही है. प्रमोद पांडे ने बताया कि बुधवार को नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जायेगी. कुलीपाड़ा कृष्णा नगर बड़ी दुर्गा मंदिर में बीना देवी, अन्नपूर्णा देवी, मंटू कुमार, संध्या देवी, पूनम देवी, कृष्णा देवी, शांति देवी, अर्चना देवी, पूनम कुमारी, संजय कुमार और पुरोहित प्रमोद पांडे ने मां ब्रह्मचारिणी का मंत्रोच्चारण कर पूजा-अर्चना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola