ePaper

ईडी की छापेमारी और पूछताछ में मनी लॉन्ड्रिंग व ड्रग सिंडिकेट से जुड़ने की आशंका

Updated at : 24 Aug 2025 8:37 PM (IST)
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

मादक पदार्थों की मनी लांड्रिंग से जुड़ सकता है बंगाली टोला में ईडी की छापेमारी का मामला

विज्ञापन

साहिबगंज नगर थाना क्षेत्र के बंगाली टोला में ईडी की छापेमारी के बाद एक महिला को समन देकर पूछताछ के लिए गोवा बुलाया गया, जहां उससे करीब आठ घंटे तक पूछताछ हुई. चर्चा है कि यह पूछताछ 41 लाख रुपये के संदिग्ध लेन-देन को लेकर की गयी थी. ईडी को जांच में एक अंतरराज्यीय व अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के सक्रिय होने की जानकारी मिली है, जो गोवा पुलिस द्वारा दर्ज एक एफआइआर (4.3 किलो कोकीन की बरामदगी) से जुड़ सकता है. सूत्र बताते हैं कि इस सिंडिकेट की दूसरी परत में शामिल कुछ लोगों की भूमिका उजागर हुई है. ईडी को जांच में यह भी पता चला है कि मनी लॉन्ड्रिंग के लिए शेल कंपनियों और बेनामी खातों का इस्तेमाल किया गया. नशीले पदार्थों से कमाए गए पैसे को इन खातों में ट्रांसफर कर नकद में निकाला जाता था. पूर्व की छापेमारी में ईडी ने आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त कर कई बैंक खातों को फ्रीज किया था. आशंका है कि ये खाते सीधे तौर पर ड्रग मनी लॉन्ड्रिंग में प्रयुक्त हुए. सिंडिकेट में विदेशी नागरिकों की भी संलिप्तता पायी गयी है. इस मामले में 19 अगस्त 2025 को ईडी ने दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल, गोवा, हरियाणा, झारखंड व उत्तर प्रदेश में एक साथ छापेमारी की थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL THAKUR

लेखक के बारे में

By SUNIL THAKUR

SUNIL THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola