बरहेट में दुर्गा-काली पूजा को लेकर तैयारियां तेज, भव्य पंडाल से सुरक्षा व्यवस्था तक बनी रूपरेखा

Updated:
विज्ञापन

बैठक के दौरान समिति के सदस्यगण. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बरहेट में आगामी दुर्गा पूजा और काली पूजा के भव्य एवं शांतिपूर्ण आयोजन के लिए समिति की बैठक हुई. इसमें पंडाल निर्माण, विद्युत सज्जा, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की गई. भीड़ नियंत्रण को लेकर भी योजनाएं बनाई गईं.

विज्ञापन

प्रतिनिधि बरहेट : आगामी दुर्गा पूजा और काली पूजा के भव्य एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के बरहेट बाजार स्थित श्री श्री 108 दुर्गा काली पूजा समिति की बैठक समिति अध्यक्ष रामबहादुर साह की अध्यक्षता में संपन्न हुयी. बैठक का संचालन सचिव उत्पल दत्ता ने किया. इस दौरान पूजा की तैयारियों की रूपरेखा तैयार की गयी.

विज्ञापन

सौहार्दपूर्ण आयोजन पर जोर

सचिव उत्पल दत्ता ने सभी सदस्यों से कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बरहेट बाजार में पूजा को अत्यंत सौहार्दपूर्ण, अनुशासित और भव्य तरीके से संपन्न कराया जायेगा. उन्होंने स्थानीय प्रशासन के सहयोग और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा को सर्वोपरि रखने पर जोर दिया.

पंडाल और विद्युत सज्जा पर चर्चा

बैठक में पूजा पंडाल के भव्य निर्माण, आकर्षक विद्युत सज्जा, साफ-सफाई और बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिये वॉलंटियर्स की तैनाती जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गयी.

भीड़ नियंत्रण को लेकर साझा किये विचार

पूजा के दौरान बरहेट बाजार में उमड़ने वाली भीड़ के नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर भी समिति के सदस्यों ने अपने-अपने विचार साझा किये.

ये लोग रहे मौजूद

मौके पर उपाध्यक्ष विवेक दत्ता, कोषाध्यक्ष चिन्मय दत्ता के अलावे राहुल, अंकुर, ऋतिक कुमार व अन्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola